फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cheques worth 2 billion stuck for clearance at 400 bank branches in Varanasi

Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले 400 बैंक शाखाओं में फंसे दो अरब रुपये, अपग्रेडेशन की वजह से सर्वर में दिक्कत

Fri, 17 Oct 2025 11:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 17 Oct 2025 11:57 AM IST
सार

पिछले 10 दिन से अपग्रेडेशन की वजह से सर्वर में दिक्कत आ रही है। ऐसे में वाराणसी के 400 बैंक शाखाओं में 2 अरब के चेक क्लियरेंस के लिए फंसे हैं।  

विज्ञापन
cheques worth 2 billion stuck for clearance at 400 bank branches in Varanasi
cheque - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

धनतेरस और दीपावली से पहले जिले के 400 बैंक शाखाओं में 2 अरब के चेक क्लियरेंस के लिए फंसे हुए हैं। बनारस के राष्ट्रीयकृत और निजी समेत सभी बैंक शाखाओं का यही हाल है। किसी ने 5 दिन तो किसी ने 10 दिन से चेक क्लियर होने के लिए लगाए हैं। लोग दिन भर बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। धनतेरस पर खरीदारों के लेनदेन चुक्ता, मकान का किराया, स्टाफ की सैलरी देनी हैं, लेकिन चेक फंसने से काम रुक गए हैं। सभी बैंकों के सर्वर ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के प्रबंधक वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सर्वर को अपग्रेड करने की प्रक्रिया में है। पहले चेक क्लियर होने में दो दिन का समय लगता था, लेकिन अब नए सिस्टम के तहत उसी दिन चेक क्लियर हो जाने की सुविधा लागू की जा रही है। इसी अपग्रेडेशन प्रक्रिया के चलते अस्थायी रूप से सर्वर की दिक्कत हुई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Airport: 28 विमानों और 2000 चार पहिया वाहनों के लिए एयरपोर्ट पर बन रही पार्किंग, मिलेगी ये सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या में बैंकों की कोई भूमिका नहीं है। आरबीआई के सर्वर अपग्रेड करने से इस प्रकार की तकनीकी समस्या हुई है। इसे सही कराया जा रहा है। 1-2 दिनों में सर्वर ठीक होने की संभावना है। -अविनाश अग्रवाल, एलडीएम

 


केस-1
दुर्गाकुंड के अमन कुमार सिंह को स्टाफ को सैलरी समेत कई लोगों के बकाया देने हैं। 3 अक्तूबर को 2 लाख का चेक बैंक में क्लियर होने के लिए लगाया था, लेकिन 13 दिन बाद भी खाते में पैसे नहीं आए। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर टेक्निकल समस्या बताई जा रही है।

केस-2
रामनगर के संजय ने 4 अक्तूबर को यूनियन बैंक में 17.25 लाख का चेक क्लियरेंस के लिए लगाया था। 12 दिन बीतने के बाद भी खाते में पैसे नहीं आए। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि चेक फंसा हुआ है, जल्दी ही क्लियर हो जाएगा। कब तक क्लियर होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed