{"_id":"5f08c3e48ebc3e63954b3a66","slug":"cheking-city-news-vns5351191116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के मिले शिक्षक, एएनएम को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के मिले शिक्षक, एएनएम को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कोरोना और संचारी रोग नियंत्रण के बारे में जिले में चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान कई तरह की खामियां सामने आईं। इससे पहले निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में जहां बिना मास्क लगाए शिक्षक मिले, वहीं जांच कर रही टीम में एएनएम थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर के प्रयोग के बारे में भी जानकारी नहीं दे पाई। इस पर नाराज अपर मुख्य सचिव ने कोरोना मरीजों की जांच को गंभीरता से करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के साथ सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव ने पांच से 15 जुलाई तक चल रहे विशेष सर्विलांस अभियान के तहत चल रही जांच में तेजी लाने के साथ ही कोरोना, फाइलेरिया और कालाजार की रिपोर्ट भी तलब की। बैठक में डेंगू को लेकर मांगी गई जानकारी के जवाब में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले साल 522 डेंगू के मरीज मिले थे, जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर आयुक्त ने शहरी क्षेत्र में केमिकल डालकर मच्छरों को मारने की कार्यवाही की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त और एसडीएम को निर्देश दिया कि कूड़े की सफाई कराई जाए। इसके अलावा 15 दिनों में किसानों का ह्वाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें जोड़ने और टिड्डी दल की जानकारी सहित अन्य सूचनाएं भी दिए जाने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया।