फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chef minister yogi adityanath reach varanasi toady

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की हकीकत परखेंगे

Sun, 17 Sep 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 17 Sep 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
chef minister yogi adityanath reach varanasi toady
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 और 23 सितंबर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह 10.30 बजे वाराणसी पहुंच चुके हैं। करीब पांच घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की हकीकत परखेंगे।
विज्ञापन


खासकर उन परियोजनाओं की वास्तविकता की पड़ताल करेंगे, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों कराया जाना है। आज  प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है। जन्मदिन पर मुख्यमंत्री के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल भी काशी में होंगे। स्वच्छता अभियान को रफ्तार देने के साथ ही स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर रविवार को दिन भर तैयारियां चलीं। विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन समेत अन्य सभी विभागों के अधिकारी फाइलें दुरुस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और रेल मंत्री अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। राज्य और केंद्र की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, पीएम के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री और रेल मंत्री यहां स्वच्छता अभियान में भी शामिल होंगे। 

 प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से 10:35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। कुछ देर विश्राम के बाद वह 11 बजे मंडलायुक्त सभागार पहुंचेंगे, जहां वह प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियों एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

1:05 बजे वह फिर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दो बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दो से तीन बजे तक सांस्कृतिक संकुल में स्वच्छता ही सेवा है के तहत स्वच्छता मित्रों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में 900 स्वच्छता मित्रों का सम्मान होगा। इसके बाद स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए 50 मोटर साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  3:10 बजे वह संकुल से कार से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से गोरखपुर रवाना हो जाएंगे। 

पीएम के जन्मदिन समारोह में रोहनिया जा सकते हैं सीएम

chef minister yogi adityanath reach varanasi toady
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन समारोह में शामिल होने रोहनिया जा सकते हैं। वहां जन्मदिन की खुशी में सीएम के हाथों 67 किलो का लड्डू बंटवाने की तैयारी है। शनिवार की शाम इसकी तैयारियां तेज कर दी गईं।

पार्टी नेताओं ने समारोह स्थल का मुआयना भी किया। रोहनिया के रामलीला चबूतरे के पास पीएम के जन्मदिन समारोह का आयोजन होगा। पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह के निर्देशन में 67 किलो का बेसन का लड्डू तैयार कराया जा रहा है।

दोपहर बाद भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने आयोजन की जानकारी ली। लखनऊ से आयोजकों और पार्टी नेताओं को बताया गया कि सीएम रोहनिया के समारोह में भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed