फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Check the preparation by inspecting the polling stations: DM

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर देखें तैयारी: डीएम

Wed, 03 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Check the preparation by inspecting the polling stations: DM
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक में मातहतों की चूड़ी कसी। कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारी जांच लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक 3127 में से 234 बीएलओ ने लॉग इन नहीं किया है। जिलाधिकारी ने शीघ्र लॉग इन का काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया। नजरी नक्शे की बीएलओ से जांच कराने का निर्देश दिया। कहा कि यह परीक्षण करा लिया जाए कि वह सटीक बना है या नहीं। 18 से 19 साल के आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य सात नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से ताकीद किया कि बंग्लादेशी प्रवासी, भिक्षु या अस्थायी निवास करने वाले घुमंतू किस्म के लोगों के वोटर कार्ड किसी भी दशा में नहीं बनाए जाएं।
विज्ञापन

35 फीसदी बचे लोगों के वैक्सीनेशन पर दें ध्यान
वाराणसी। कैंप कार्यालय पर आयोजित कोविड एक्शन प्लान की बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बचे लोगों का वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया। कहा कि बचे हुए 35 फीसदी लोगों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाए। इसके लिए हेल्थ एजुकेटर्स को 100-100 परिवारों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा गांव और मजरों में जहां कैंप नहीं लगाए गए हैं, वहां कैंप लगाकर और डोर टू डोर वैक्सीनेशन कराएं। निर्देश दिया कि निगरानी समितियों की मीटिंग करके शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जाए। इसमें पार्षदों का भी सहयोग लें। बैठक में नगर आयुक्त प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, एसडीएम सदर नंदकिशोर कलाल, पुलिस विभाग के डीसीपी, एडीएम प्रोटोकॉल, एडीएम सिटी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed