{"_id":"63bdbc0314ff5d60c164e6c0","slug":"cheating-of-seven-lakhs-from-the-bullion-trader-the-outpost-incharge-kept-running-the-victim-varanasi-news-vns6930818116","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सराफा कारोबारी से सात लाख की ठगी, डेढ़ माह तक पीड़ित को दौड़ाते रहे चौकी इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सराफा कारोबारी से सात लाख की ठगी, डेढ़ माह तक पीड़ित को दौड़ाते रहे चौकी इंचार्ज
Wed, 11 Jan 2023 04:10 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 04:10 PM IST
सार
दानगंज बाजार के सराफा व्यवसायी से डेढ़ माह पूर्व सात लाख की ठगी के मामले में दानगंज चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। गिरफ्तारी और माल बरामदगी का आश्वासन देकर पीड़ित को डेढ़ माह तक दौड़ाया।
विज्ञापन
विस्तार
दानगंज बाजार के सराफा व्यवसायी से डेढ़ माह पूर्व सात लाख की ठगी के मामले में दानगंज चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। गिरफ्तारी और माल बरामदगी का आश्वासन देकर पीड़ित को डेढ़ माह तक दौड़ाया। एसीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार की शाम चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, एसीपी ने चौकी प्रभारी को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
दानगंज बाजार में अमित सेठ की रमाशंकर सेठ की सराफा की दुकान है। पीड़ित अमित के अनुसार 24 नवंबर को दो व्यक्ति लॉकेट देखने के बहाने 135 ग्राम आभूषण का पैकेट उठा ले गए। सीसी कैमरे की फुटेज में आभूषण का पैकेट चोरी करते हुए दोनों व्यक्ति दिखे। सीसी कैमरे की फुटेज के साथ दानगंज चौकी प्रभारी अरुण प्रताप सिंह को तहरीर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि दानगंज चौकी प्रभारी केवल आश्वासन देते रहे। एसीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दानगंज चौकी प्रभारी की लापरवाही मिली है। जांच कराई जा रही है। वहीं, सराफा व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश चोलापुर थाना प्रभारी को दिया गया है।
विज्ञापन