फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chaukghat double murder: accused Vivek Katta on six-day police custody remand from tomorrow

वाराणसी चौकाघाट डबल मर्डर: आरोपी विवेक कट्टा कल से छह दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर

Wed, 23 Sep 2020 09:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 23 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Chaukghat double murder: accused Vivek Katta on six-day police custody remand from tomorrow
hathkadi

वाराणसी के चौकाघाट दोहरे हत्याकांड के आरोपी विवेक सिंह कट्टा को छह दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड में देने का अदालत ने आदेश दिया है। विवेक की पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि गुरुवार की सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन


बीते 28 अगस्त को चौकाघाट में कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही प्रिंस के एक साथी की हत्या का प्रयास किया गया था। मामले में हनी गैंग के सदस्य जौनपुर जिले के जलालपुर थाना के लोहगाजर निवासी विवेक का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन


पुलिस के बढ़ते दबाव को देख कर विवेक ने बीते 11 सितंबर को जौनपुर की अदालत में समर्पण कर दिया था। वाराणसी पुलिस उसे जौनपुर जेल से लाकर 18 सितंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश की थी। जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसपी यादव की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर विवेक सिंह कट्टा को पुलिस कस्टडी रिमांड में देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवेचक ने वारदात में प्रयुक्त असलहा, वाहन और अन्य तथ्यों का खुलासा करने के लिए विवेक को 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड में देने की अदालत से मांग की थी। बुधवार को रिमांड मजिस्ट्रेट दिवाकर कुमार की अदालत में विवेचक के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई।

अभियोजन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी व विजय सिंह ने दलील दी कि वारदात में प्रयुक्त असलहा और वाहन को बरामद करना आवश्यक है। सुनवाई के दौरान विवेक को पुलिस ने जेल से लाकर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने और पत्रावलियों के अवलोकन के बाद विवेक को छह दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड में देने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed