{"_id":"65e43731c5c2b3e141087f15","slug":"chaubepur-service-lane-construction-started-after-death-of-12-people-in-varanasi-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: 12 मौत के बाद जागा एनएचएआई, चौबेपुर में हाईवे पर सर्विस लेन निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: 12 मौत के बाद जागा एनएचएआई, चौबेपुर में हाईवे पर सर्विस लेन निर्माण शुरू
Sun, 03 Mar 2024 02:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:09 PM IST
सार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के सर्विस लेन निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की। हालांकि सर्विस लेन का निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। मंत्री ने नितिन गडकरी से टेक्निकल फाल्ट की जांच की भी मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर राजमार्ग पर चौबेपुर क्षेत्र के बनकट से बहादुर गांव तक बने बाईपास रोड के किनारे गौरा उपरवार गांव के पास सर्विस लेन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सर्विस लेन और रेलिंग न होने से सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सर्विस लेन निर्माण की मांग करने वाले चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने इस तकनीकी फॉल्ट की जांच कराने के साथ जिम्मेदार एनएचएआई अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. पांडेय ने बताया कि नितिन गडकरी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी कि यह सर्विस लेन पहले भी बनाई जा सकती थी, लेकिन हाईवे के प्रारंभिक डीपीआर में चौबपुर के उत्तर-पूर्व इलाके के गांवों के लोगों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। इससे कई जानें चली गईं। इतने बड़े टेक्निकल फाल्ट की जांच कराई जाएगी। सर्वे करने वाले एनएचएआई के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन