फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Charge sheet will filed against four including MLA of Majhwa in case of assault at Dafi toll plaza

Varanasi: मझवा विधायक सहित चार के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट, डाफी टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला

Mon, 16 Jan 2023 07:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 07:17 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के विधायक डॉ. विनोद कुमार बिंद और उनके समर्थकों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Charge sheet will filed against four including MLA of Majhwa in case of assault at Dafi toll plaza
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के विधायक डॉ. विनोद कुमार बिंद और उनके समर्थकों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। मामला सवा महीने पहले डाफी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट करने के बाद जबरन बूम हटा कर लाखों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाने से संबंधित है। इस प्रकरण को लेकर लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


डाफी टोल प्लाजा के सिक्योरिटी सुपरवाइजर दिनेश कुमार की तहरीर के आधार पर बीते पांच दिसंबर को लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे के अनुसार, मिर्जापुर जिले की मझवा विधानसभा से विधायक डॉ. विनोद कुमार बिंद बीते चार दिसंबर को दो वाहनों के साथ डाफी टोल प्लाजा की लेन नंबर 10 में आए।

विज्ञापन

विधायक की मौजूदगी में हुई थी मारपीट

विधायक की मौजूदगी में उनके समर्थकों ने टोल कलेक्टर के साथ मारपीट और गालीगलौज की। साथ ही, पांच-छह लोगों ने टोल कर्मियों को मारने के लिए दौड़ाया। इसके अलावा उन लोगों ने लेन नंबर 1, 11, 13 और 14 से 120 छोटी-बड़ी गाड़ियों को टोल फीस दिए बगैर ही जबरन पास करवा दिया। इससे लाखों रुपये के राजस्व की हानि होने के साथ ही सरकारी काम में बाधा भी पैदा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सहित चार लोग चिह्नित किए गए

लंका थाने में दर्ज मुकदमे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार, टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर विधायक सहित चार लोग चिह्नित कर लिए गए हैं। टोल प्लाजा पर मारपीट, बदसलूकी और बूम तोड़ने की घटना के दौरान विधायक भी मौजूद थे।

तीन अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जाने का काम अभी शेष है। आरोपियों के बयान दर्ज कर उनके खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस ने बताया कि दर्ज मुकदमे में सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई जाएगी।

एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से मुकदमे के विवेचक ने चार आरोपियों को चिह्नित किया है। पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed