फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chaos spread from liquor shop

शराब ठेके से भड़की थी उपद्रव की चिंगारी

Fri, 15 Jan 2016 01:26 AM IST
संवाददाता सारनाथ।
संवाददाता सारनाथ। Updated Fri, 15 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chaos spread from liquor shop
खालिसपुर चौराहे पर बुधवार की रात हुआ पथराव और उपद्रव वहीं मौजूद देशी शराब के ठेके से जोर पकड़ा था। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि चौराहे के समीप स्थित देशी ठेके पर आरोपियों ने छक कर शराब पी थी और उसी दौरान पथराव की योजना बनाई गई थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से गांव की बिजली काट कर उपद्रव शुरू कर दिया गया। इस बीच, पुलिस ने घटना के 12 आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही गुरुवार को आठ और को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई के भय से राजभर बस्ती से तमाम लोग पलायन कर गए हैं। दर्जनों घरों में चूल्हे तक नहीं जले। गांव में दहशत और तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


सार्वजनिक कुएं पर कब्जे की शिकायत को लेकर बुधवार की रात सारनाथ के खालिसपुर चौराहे पर पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया गया था। दो घंटे तक गांव के लोगोें और पुलिस के बीच रुक-रुककर झड़प होती रही। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग और रबर की गोलियां दागनी पड़ीं। घटना में सारनाथ, कैंट और शिवपुर थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। मामले के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के खालिसपुर चौराहे पर विनोद पाठक की जमीन है। यहीं उनका कटरा है।
विज्ञापन


विनोद के कटरा के समीप ही एक पुराना सार्वजनिक कुआं है। कुएं से सटी अपनी जमीन में बने मकान पर वे शटर लगवा रहे थे। इस पर आपत्ति जताते हुए राजभर बस्ती के लोगों ने विनोद से बातचीत की। मामला सारनाथ थाने पहुंचा और तय हुआ कि एसडीएम की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराकर विवाद का निबटारा करा दिया जाएगा। इसके बाद अचानक शाम के समय शराब के नशे में धुत राजभर बस्ती के 10 से अधिक लोग कुएं के पास पहुंचे और उस पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने आपत्ति जताई तो कुछ देर बाद ही विनोद के कटरे पर पथराव शुरू हो गया। सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंची तो राजभर बस्ती के लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। मामले की सूचना एसएसपी को मिलने पर उन्होंने आसपास के अन्य सभी थानों की फोर्स, क्यूआरटी और दंगा नियंत्रण वाहन को मौके पर भेजा। घटना के चलते गुरुवार को राजभर बस्ती के दर्जनों घरों के चूल्हे नहीं जले। हर तरफ सिर्फ घटना की चर्चा छाई रही। स्थिति सामान्य करने के लिए इंस्पेक्टर सारनाथ, एसओ चोलापुर और एसओ चौबेपुर दंगा नियंत्रण वाहन, पीएसी, क्यूआरटी के साथ निरंतर चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed