{"_id":"5af9d6424f1c1b1b5e8b47f7","slug":"chaos-in-bhu-campus-due-to-play-dj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में डीजे बजाने पर बवाल, वीसी आवास पर छात्रों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में डीजे बजाने पर बवाल, वीसी आवास पर छात्रों ने दिया धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 15 May 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
धरना पर बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में बीए तृतीय वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा समाप्त होने के बाद सोमवार को एक बार फिर परिसर अशांत हो गया। इस बार डीजे बजाना विवाद की मुख्य वजह रही।
सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र जहां परीक्षा खत्म होने के बाद संकाय से निकलकर हॉस्टल तक डीजे बजाते जा रहे थे कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने रोका और डीजे की गाड़ी जब्त कर ली।
आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने डीजे वाली गाड़ी चलाने वाले चालक और कुछ छात्रों से मारपीट की। इसके विरोध में छात्र वीसी आवास पर आकर धरने पर बैठ गए।
छात्रों का कहना था कि उन्होंने डीजे बजाने के लिए डीन से अनुमति ली थी और डीन ने इस बात की पुष्टि भी की लेकिन चीफ प्रॉक्टर के मुताबिक उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं थी। शाम छह बजे से चल रहा धरना रात दस बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन
सामाजिक विज्ञान संकाय के तृतीय वर्ष के छात्रों ने परीक्षा खत्म होने के बाद स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया था। शाम करीब छह बजे संकाय से डीजे बजाते हुए हॉस्टल जा रहे थे।
इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने इसकी शिकायत चीफ प्रॉक्टर आफिस में की। मौके पर पहुंची प्रॉक्टर प्रो. श्रद्धा सिंह पहुंची और डीजे बंद करने को कहा, इस पर छात्रों ने डीन से अनुमति होने की बात कही। देखते-देखते मामला बढ़ता गया।

नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई
छात्रों से बात करती चीफ प्रॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि प्रो. श्रद्धा सिंह की मौजूदगी में प्रॉक्टोरियल बोर्ड सदस्यों ने डीजे चालक की पिटाई की और गाड़ी की चाबी लेकर उसे जब्त कर लिया। कुछ छात्रों के भी पिटाई का आरोप लगाया। इसके विरोध में शाम पांच बजे से वीसी आवास पर धरने पर बैठ गए और चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग करने लगे।
सूचना पाकर मौके पर चीफ प्रॉक्टर के साथ पहुंचे डीन प्रो. आरपी पाठक ने समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र जब्त गाड़ी और छात्रों का बैग और मोबाइल वापस कराने पर अड़े रहे।
कई बार की बातचीत के बाद भी मामला नहीं सुलझा तो छात्रों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर वीसी आवास पर पहुंची पीआरवी ने छात्रों का बयान दर्ज किया। करीब दस बजे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।
कुलपति प्रो. राकेश भटनागर का कहना है कि मै शहर से बाहर हूं। छात्रों के धरने की जानकारी की सूचना मुझे हैं। चीफ प्रॉक्टर को मामले को देखने को कहा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।