फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Channulal Mishra will get Radhika Devi Folk Art Award

छन्नूलाल मिश्र को मिलेगा राधिका देवी लोककला सम्मान

Wed, 12 Jan 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Channulal Mishra will get Radhika Devi Folk Art Award
पंडित विद्या निवास मिश्र की याद में हर साल मिलने वाले विद्याश्री न्यास की ओर से वार्षिक सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। इस बार पद्मविभूषण गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को 2021 का राधिका देवी लोककला सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड से गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र, लखनऊ से चित्रकार काजी अशरफ सहित अन्य लोगों को भी सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

12 से 14 जनवरी तक ऑनलाइन होने वाले आयोजन में यह सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान वेबिनार का आयोजन भी किया जाएगा। पंडित विद्यानिवास मिश्र के जन्मदिन पर हर साल सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। विद्याश्री न्यास के सचिव दयानिधि मिश्र ने बताया कि 2021 में आचार्य विद्यानिवास मिश्र स्मृति सम्मान पानीपत हरियाणा से विद्वान राजेंद्र रंजन चतुर्वेदी, वर्ष 2022 का सम्मान महाराष्ट्र से कथाकार, गांधीवादी चिंतक विश्वास पाटिल और लोक कवि सम्मान 2021 का देहरादून उत्तराखंड के गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र को दिया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2022 का लोककवि सम्मान बिहार से गीतकार रविकेश मिश्र, वर्ष 2021 का राधिका देवी लोककला सम्मान वाराणसी के शास्त्रीय गायक पंडित छन्नू लाल मिश्र, वर्ष 2022 में लखनऊ के चित्रक ार काजी अशरफ को युवा कला सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

दयानिधि मिश्र ने बताया कि गीतकार श्रीकृष्ण तिवारी की स्मृति में इस बार वर्ष 2021 का सम्मान वाराणसी से महेंद्र सिंह नीलम, वर्ष 2022 का पुरस्कार नवगीतकार इंदीवर को मिलेगा। विद्या निवास मिश्र पत्रकारिता सम्मान 2021 में माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अच्युतानंद मिश्र को, जबकि वर्ष 2022 का सम्मान साहित्यिक पत्रिका नवनीत के संपादक मुंबई से विश्वनाथ सचदेव को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed