{"_id":"67180b8f9c9d91fae70dc741","slug":"changed-religion-four-years-ago-now-video-of-worshiping-in-bhu-goes-viral-varanasi-news-c-20-vns1056-767356-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चार साल पहले किया धर्म परिवर्तन, अब बीएचयू में पूजा करने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चार साल पहले किया धर्म परिवर्तन, अब बीएचयू में पूजा करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
चार साल पहले किया धर्म परिवर्तन, अब बीएचयू में पूजा करने का वीडियो वायरल
- महमूद आलम से बना गुड्डू, कहा-कई साल से कर रहा पूजा-पाठ
-
लंका पर चलाता है साइबर कैफे, कभी नहीं रहा बीएचयू का छात्र
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। धर्म परिवर्तन कराने वाले एक मुस्लिम युवक का बीएचयू के मंदिर में पूजा करते वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि मंगलवार को बीएचयू के एक छात्र ने धर्म परिवर्तन कर पूजा-पाठ कर हिंदू धर्म में शामिल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही बीएचयू में हड़कंप मच गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम समेत इंटेलीजेंस की टीम भी पहुंची। धर्म बदलने वाले युवक की पहचान की।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि धोती-गंजी और गले में माला डाले युवक पूजा पाठ कर रहा है। खुद को महमूद आलम बता रहा। जो कि पूजा के बाद अपना नाम बदलकर गुड्डू लाल कर चुका है। उसके साथ ही बीएचयू के कई छात्र भी मौजूद हैं, जो कि धर्मांतरण के दावे की पुष्टि कर रहे हैं।
14 साल पहले बिहार से आया था वाराणसी
अमर उजाला ने इस दावे की पड़ताल की, तो पता चला कि युवक का नाम बीते कई साल से गुड्डू लाल है। उसकी लंका पर साइबर कैफे है। युवक ने बताया कि वह कभी भी बीएचयू का छात्र नहीं रहा है। चार पहले ही आधिकारिक तौर पर उसने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया था। वह 14 साल पहले बिहार के गया से वाराणसी आया और घर-परिवार को छोड़कर यहां रह रहा है। वह हर दिन पूजा करता है। उसने मंगलवार को भी पूजा की। हालांकि, कुछ दोस्तों ने पूजा को थोड़ा स्पेशल बना दिया। अभी भी उसके आधार कार्ड पर महमूद आलम नाम ही है।