{"_id":"6152e9cf8ebc3e625240dc69","slug":"chandauli-tension-increased-between-former-and-current-mla-era-of-taunts-started-in-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पूर्व और वर्तमान विधायक में तल्खी बढ़ी, राजनीति में एक-दूसरे पर तंज का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पूर्व और वर्तमान विधायक में तल्खी बढ़ी, राजनीति में एक-दूसरे पर तंज का दौर शुरू
Tue, 28 Sep 2021 04:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Sep 2021 04:02 PM IST
सार
पहले केवल राजनीतिक मुद्दों पर कहासुनी होती थी और एक दूसरे से सवाल जवाब किया जाता था, लेकिन राजनीति में अब व्यक्तिगत आक्षेप लगने लगे हैं। एक नेता दूसरे नेता को खास नाम से संबोधित करने लगे हैं।
विज्ञापन
भाजपा और सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में पहले केवल राजनीतिक मुद्दों पर कहासुनी होती थी और एक दूसरे से सवाल जवाब किया जाता था, लेकिन राजनीति में अब व्यक्तिगत आक्षेप भी लगने लगे हैं। चंदौली में भी एक नेता दूसरे नेता को खास नाम से संबोधित करने लगे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू को भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह ने कई बार खास नाम लेकर संबोधित किया है। अब उसी तरह जवाब मनोज कुमार सिंह डब्लू ने सैयदराजा विधायक को दिया है।
विज्ञापन
इस तरह की टिप्पणी के बारे में पूर्व विधायक से बात की गई तो उनका कहना था कि इस तरह की भाषा की शुरुआत भाजपा विधायक द्वारा शुरू की गई है। अब उनको इसका जवाब भी सुनना होगा। जब उन्होंने अपनी मर्यादा लांघी है, तो उन्हें भी कुछ करना पड़ेगा। सपा नेता ने कहा कि आपको याद होगा कि जब मैं नारायणपुर पंप कैनाल पर गया तो मेरे पीछे-पीछे सुशील सिंह वहां गए। जब मैं किसानों की फसल खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर गया तो विधायक को क्रय केंद्रों की याद आई। अब मैं विधायक को उन्हीं की भाषा में जवाब दूंगा। वहीं इस संदर्भ में विधायक सुशील ने कहा कि पूर्व विधायक ओछी राजनीति कर रहे हैं। हम इन सब बातों पर नहीं बल्कि क्षेत्र और जनता के विकास पर ध्यान देते हैं।
विज्ञापन