{"_id":"5b704ea942c7921eb21472b7","slug":"chandauli-police-disclose-gang-who-make-fake-document","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 12 Aug 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के तीन लोगों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि दो सदस्य भाग निकले। उनकी निशानदेही पर एक कमरे से कई फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड ,वोटर आईडी व अन्य कागजात समेत एक प्रिंटिंग मशीन बरामद किया गया है।
तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि फर्जी कागजात तैयार करने का खेल तत्कालीन आरटीओ आरएस यादव के समय से चल रहा है।
सैयदराजा थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई वीरेंद्र सिंह रविवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि सूचना मिली कि बरठी कमरौर मोड़ के पास एक कमरे में फर्जी लाइसेंस, पैन कार्ड व वोटर आईडी कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की।
जहां अजय, अविनाश, सुहैल खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि आजाद खां व प्रकाश राम भाग निकले। सभी आरोपी बरठी कमरौर गांव के रहने वाले हैं। कमरे से काफी मात्रा में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड ,वोटर आईडी व अन्य कागजात एवं एक प्रिंटिंग मशीन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए इस पर लगातार मानीटरिंग हो रही है। गिरोह को खत्म करने तक अभियान जारी रहेगा।
बता दें कि इससे पहले सैयदराजा क्षेत्र में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी व पैन कार्ड बनाने वाले गिरोह मार्च महीने में भी क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने इसका खुलासा किया था। पुलिस ने यूपी-बिहार बार्डर स्थित नौबतपुर चेक पोस्ट पर छापेमारी कर 1200 फर्जी डीएल, प्लास्टिक कार्ड समेत परिवहन विभाग के फर्जी अभिलेख बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था।