फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   challan of 405 people who found drinking on road in varanasi and 74 youths caught

Varanasi News: सड़क पर शराब पीते मिले 405 का चालान, 74 शोहदे पकड़े गए; वाहनों की हुई चेकिंग

Wed, 17 Apr 2024 01:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 01:33 PM IST
सार

Varanasi News: त्योहार के बाबत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में रही। सड़कों से लेकर गलियों में भी गश्त कर लोगों को सचेत किया गया। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई थी।

विज्ञापन
challan of 405 people who found drinking on road in varanasi and 74 youths caught
वाहन चेकिंग के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी के मद्देनजर बीती शाम पांच बजे से रात 8.30 बजे तक जिले भर में पुलिस ने पैदल गश्त की। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि गश्त के दौरान पुलिसकर्मी समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी समझें। 

विज्ञापन


कहा कि कार्रवाई के दौरान आमजन से पुलिस के दुर्व्यवहार की शिकायत कतई नहीं आनी चाहिए। कार्रवाई का उद्देश्य मात्र इतना ही है कि लोग हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाएं और गलत दिशा में न चलें। सार्वजनिक स्थान पर न अतिक्रमण हो और न सड़क पर कोई शराब पिए। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर शराब पीते 405 लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


साथ ही छींटाकशी करते मिले 74 शोहदों को भी पकड़ा। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के 183 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा अन्य नियमों के उल्लंघन के आरोप में 1247 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, सड़क पर अतिक्रमण किए हुए 847 लोगों को हटा कर उनका चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा कहने पर चेतगंज थानाध्यक्ष पर भड़की युवती

challan of 405 people who found drinking on road in varanasi and 74 youths caught
वाहन चेकिंग के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

चेतगंज में वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने एक युवती को बेटा कहा तो वह नाराज हो गई। युवती का कहना था कि वह क्लास में नहीं पढ़ती है, बल्कि एक बच्चे की मां है। युवती से महिला एसआई ने वाहन का कागज मांगा था तो वह नाराजगी जाहिर कर रही थी।



इस पर चेतगंज थानाध्यक्ष ने युवती को समझाया तो वह चली गई।

बगैर डंडा लिए निकले पैदल गश्त करने
कमिश्नरेट के शहरी क्षेत्र में मंगलवार शाम गश्त कर रहे ज्यादातर सिपाही और हेड कांस्टेबल बगैर डंडे के ही दिखे। डंडे की जगह ज्यादातर पुलिस कर्मियों के हाथ में मोबाइल था। यह देखकर कमिश्नरेट के कुछ अफसरों ने नाराजगी जताई। अफसरों का कहना था कि यह पुलिस कर्मी गश्त करने निकले हैं या खरीदारी करने निकले हैं या फिर टहल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed