फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chaitra Navratri starts from today, worship Shakti at home, it will be fulfilled

आज से चैत्र नवरात्रि शुरू, घर में ही करें शक्ति आराधना, पूरी होगी कामना

Wed, 25 Mar 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 25 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri starts from today, worship Shakti at home, it will be fulfilled
chaitra navratri 2020 - फोटो : chaitra navratri 2020

चैत्र नवरात्र में मां जगदंबा भक्तों पर आशीष बरसाएंगी। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से पहली बार भक्तों को माता के दर्शन नहीं होंगे। ऐसे में नौ दिनों तक मां के मंदिर में भक्तों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। संक्रमण को रोकने के लिए पहले से ही शहर के कई मंदिरों में भक्तों के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। काशी के धर्माचार्यों ने आम श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह श्रद्धापूर्वक घर पर ही मां की आराधना करें।

विज्ञापन

माता की कपूर से करें आरती, पूरी होगी कामना

नवरात्र में नौ दिनों तक माता की आराधना व पूजा करने से माता का आशीर्वाद बना रहता है। देवी भागवत के अनुसार प्रथम दिन मां शैलपुत्री के दर्शन का विधान है। मां गीतांबा तीर्थ ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन तीन साल की कन्या की पूजा अर्चना कर उसे संतुष्ट कर विदा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सुबह स्नान कर पवित्र होकर कलश स्थापना कर मां की पूजा करें। हो सके तो दुर्गासप्तशती का पाठ कर मां की कपूर से भव्य आरती करें। साथ ही मनोकामना पूर्ति के लिए ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाये विच्चै की एक माला का जप अवश्य करें।

विज्ञापन

विश्व में कोरोना का भय है। इसके कारण मंदिरों में भक्तों को माता के दर्शन नहीं मिल सकेंगे। इससे घबराने या विचलित होने की जरूरत नहीं है। आप घरों में मां की आराधना करें, मां प्रसन्न होंगी। मां आदि शक्ति कोरोना रूपी आसुरी शक्ति का नाश करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां साध्वी गीतांबा तीर्थ, देवी उपासिका

माता की आराधना में आडंबर के बजाय श्रद्धा ही प्रमुख है। इसलिए सभी से अपील है कि वह घरों पर ही माता की आराधना करें। मंदिर में रोजाना माता की आराधना-पूजा के दौरान भक्तों के कष्टों के निवारण की कामना की जाएगी।


महंत कौशल पति द्विवेदी, दुर्गा मंदिर

मन से माता की आराधना घर पर रहकर ही करें। इससे माता प्रसन्न होंगी और आपके सारे संकट को दूर करेंगी। कोरोना के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है, इसलिए परेशान न हों।
महंत गया प्रसाद मिश्र, बनकटी हनुमान मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed