फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chain snatching from students near BHU police chowki

लुटेरों से भिड़ी छात्रा, एक पकड़ा गया, दूसरा चेन लेकर फरार, बीएचयू पुलिस चौकी के समीप हुई वारदात

Mon, 05 Apr 2021 08:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Chain snatching from students near BHU police chowki
demo pic
वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के बीएचयू पुलिस चौकी के समीप सोमवार को सुबह टहलने निकली छात्रा के गले से चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश भागने लगे। इस दौरान छात्रा ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा साथी चेन लेकर भागने में सफल रहा। बीएचयू चौकी पुलिस एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सिरगोवर्धनपुर के रहने वाले छविनाथ यादव की विवाहिता बेटी पूनम यादव एक निजी कालेज से बीएड कर रही है। सुबह पूनम टहलने के लिए घर से निकली और बीएचयू पुलिस चौकी के समीप पहुंची थी कि सामने से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर पूनम के गले से चेन छीन ली।
विज्ञापन


घटना से हतप्रभ पूनम शोर मचाते हुए बदमाशों से अकेले ही भिड़ गई। रविदास मंदिर से लौटूवीर बाबा मंदिर रोड की तरफ बदमाश बाइक से भागने लगे। तब तक लौटूवीर की ओर से गश्त कर लौट रहा फैंटम दस्ता भी पहुंच गया। इसी बीच बाइक पर बैठा दूसरा बदमाश छात्रा का हाथ छुड़ाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरा बदमाश बाइक संग पकड़ा गया। पुलिस आरोपी हिरासत में लेकर चौकी पर पहुंची। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया युवक मलहिया स्थित शीतला मंदिर के पास किराए पर रहता है। चेन लेकर भागने वाले आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed