फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   central state minister of finance gives big statement on rbi

वाराणसी पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का बयान, सरकार की सलाह को अन्यथा न ले आरबीआई

Sat, 10 Nov 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 10 Nov 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
central state minister of finance gives big statement on rbi
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने आरबीआई गर्वनर व वित्त मंत्री के बीच विवाद के मामले पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। विवाद किसी प्रकार का नहीं है। बल्कि बजट के बाद भी आरबीआई गवर्नर और वित्त मंत्री के साथ हम लोग बैठते हैं, कई बिंदुओं पर चर्चाएं होती हैं। कुछ बातें ऐसी हैं जो सलाह के रूप में सरकार आरबीआई को देती है। आरबीआई को चाहिए कि वह सरकार के सलाह को अन्यथा न लें। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को लोहता स्थित माधव परिसर में माधव सेवा प्रकल्प सेवा भारती समिति काशी प्रांत के दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने ने चंदापुर में निर्धन छात्रों के लिए 24 लाख की लागत से बनने वाले छात्रावास का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि सामान्य तौर पर सरकार एनजीओ को सहायता देती है।
विज्ञापन

 

कई संगठन इनकम टैक्स और 80 जी का लाभ लेते हैं। अच्छे संगठन काम करें तो सरकार से सहायता मिलती है। सामान्य तौर पर देखा है कि संघ से संबंधित संगठन सरकारी सहायता की अपेक्षा नहीं करते हैं। समाज से धन एकत्र कर संगठन चलाते हैं। इस नाते इनकी प्रमाणिकता बनी है। एयरपोर्ट और बंदरगाह से जुड़े कैबिनेट के फैसले पर कहा कि एयरलाइंस को घाटे पर घाटा हो रहा है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत काम होगा तो मुझे लगता है सेवा में दक्षता आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वंचितों को आत्मनिर्भर बनाने में सबका सहयोग जरूरी: शुक्ला 

 संघ के सेवा प्रकल्प सेवा भारती समिति काशी प्रांत के दीपावली मिलन समारोह में शुक्रवार को पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। संघ इसे बखूबी कर रहा है। सर्वप्रथम उन वंचितों को आत्मनिर्भर बनाया जाना चाहिए, जो आने वाली पीढियों को स्वावलंबी बनाने का काम करें। 

चंदापुर गांव के माधव परिसर में आयोजित समारोह में मंत्री ने मंत्री ने माधव सेवा केंद्र को अपने कोटे से आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। सेवा भारती के सेवा का ढंग औरों से बेहतर है। सेवा बस्तियों में वंचितों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखती है। सेवा भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सुधीर ने कहा कि सेवा भारती सेवा के क्षेत्र का बड़ा ब्रांड बन रही है।  

अतिथियों को माला, अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकल्प काशी दक्षिण के सह संघ चालक मदन चौरसिया ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन और पुष्पार्चन किया। सेवा भारती के मंत्री डॉ. विष्णुदेव ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। प्रांत सेवा प्रमुख परमेश्वर और जिला सेवा प्रमुख विनोद ने अतिथियों का परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed