{"_id":"5b0dab8e4f1c1bae6e8b54c9","slug":"central-minister-ravi-shankar-prasad-will-visit-varanasi-toaday","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल क्षेत्र में रोजगार के लिए काशी में जल्द खुलेगा नाइलेट का सेंटरः रविशंकर प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल क्षेत्र में रोजगार के लिए काशी में जल्द खुलेगा नाइलेट का सेंटरः रविशंकर प्रसाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 31 May 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विधि एवं न्याय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विद्यापीठ में आयोजित संगोष्ठी में कहा कि बनारस में जल्द ही राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की एक शाखा खुलेगी। इससे यहां के छात्रों को डिजिटल क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने बीएचयू में तीन करोड़ रुपए से इनक्यूबेशन सेंटर शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा कि वे अपने वेबसाइटों को अपडेट रखें औऱ समृद्ध करें। साथ ही सांस्कृतिक विरासत से जोड़े।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने बताया कि वाराणसी में महमूरगंज में टीसीएस का सेंटर शुरुआत जल्द होगी। पहले चरण में 300 से 400 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके बाद इसकी क्षमता बढ़ाकर 1500 की जाएगी।
विज्ञापन
संगोष्ठी में बीएचयू के कुलपति प्रो.राकेश भटनागर, बीएचयू आईआईटी के निदेशक प्रो.राजीव संगल, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल, काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो.टीएन सिंह आदि मौजूद रहे।