फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central minister Giriraj Singh gives statement on Bharat bandh violence

भारत बंद के दौरान हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

Wed, 04 Apr 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Apr 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Central minister Giriraj Singh gives statement on Bharat bandh violence
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुए आंदोलन और हिंसा के पीछे सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह ने विपक्षियों की साजिश बताई है। मंगलवार को बनारस  आए गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षियों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए आंदोलन को हवा देकर हिंसा फैलाई।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने हिंसा पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को भाजपा ने सम्मान दिया। कांग्रेस ने दलितों के हितों के प्रति गंभीरता बरती होती तो हालात ऐसे नहीं होते। कहा कि मोदी सरकार एससी-एसटी के अधिकारों की रक्षा के प्रति संकल्पित है।
विज्ञापन


पुनर्विचार याचिका दायर करने में केंद्र सरकार की ओर से हुई देरी के बारे में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अवकाश न होता तो चार दिन पहले ही याचिका दायर हो गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री कहा कि मोदी सरकार ने दलितों के विकास के लिए जितना कार्य किया, उतना कभी किसी सरकार ने नहीं किया। दलितों के साथ ही युवाओं और महिलाओं तक के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। सबका साथ, सबका विकास के अपने लक्ष्य के प्रति सरकार समर्पित है। 
 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने डोमरी में बांटे सोलर चरखा और ई-रिक्शा

Central minister Giriraj Singh gives statement on Bharat bandh violence
मणिकर्णिका घाट से मंत्री नाव से खिड़किया घाट तक गए। - फोटो : अमर उजाला
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह ने मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर कराए गए पहले चरण के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मणिकर्णिका द्वार और गेस्ट हाउस का लोकार्पण करने के बाद मंत्री ने बिड़ला धर्मशाला में लगे हाईफ्रिक्वेंसी कैमरे का भी उद्घाटन किया। यहां चिमनी से शवदाह के लिए कुल दस प्लेटफार्म बनाए जाने हैं और उन पर पांच चिमनियां लगाई जानी हैं।

बिड़ला धर्मशाला में लगे कैमरे के जरिए घाटों तक न आ पाने वाले लोग भी अब अपने परिचितों के शवदाह की रस्मों को आनलाइन देख सकेंगे। यह सुविधा सीएसआर के तहत रूपा फाउंडेशन और सुधांशु मेहता फाउंडेशन की ओर से शुरू की गई है।

इसके पहले केंद्रीय मंत्री ने गोदौलिया पर बने स्वागत द्वार का लोकार्पण किया। मणिकर्णिका घाट से मंत्री नाव से खिड़किया घाट तक गए। वहां नाविकों को ई-बोट वितरित किया। पीएम के गोद लिए जाने वाले गांव डोमरी में मंत्री ने सोलर चरखा और ई-रिक्शा बांटे।

इसके पूर्व आशापुर में वोमेन इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं के विकास और रोजगार के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद एमएसएमई के अधिकारियों संग बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed