फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central minister Dharmendra Pradhan came varanasi for inspection of projects

बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अगले तीन साल में पूरे यूपी को पाइप गैस कनेक्शन से करेंगे कवर

Thu, 03 May 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 03 May 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
Central minister Dharmendra Pradhan came varanasi for inspection of projects
हरिश्चन्द्र घाट पर गैस शवदाह गृह का निरीक्षण करते धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे। गुरुवार को वाराणसी के नदेसर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन सालों में आधे यूपी को पाइप गैस कनेक्शन से कवर करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह योजना पूर्वी उत्तर भारत की अर्थ क्रांति में नई ऊर्जा लाएगी। वाराणसी के अलावा यूपी में लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली, कानपुर, मेरठ, आगरा में गैस कनेक्शन चल रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम के आगमन की तिथि के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह जाकर सारी रिपोर्ट पीएमओ को दे देंगे बाकी तारीख वहीं से निश्चित होगी। वैसे प्रशासन के पास मई के अंतिम सप्ताह में पीएम के आने का इनपुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बनारस में 37 किमी पाइप लाइन बिछाई गई है। 5500 घरों में कनेक्शन दे चुके हैं। व्यवसायिक, रेस्टूरेंट, बीएचयू, होटल, मेस ढाबा सभी को जोड़ा गया है।

दो सीएनजी स्टेशन तैयार हैं। आने वाले साल भर में 50 हजार घरों तक पहुंचाएंगे। 10 सीएनजी स्टेशन और लगाएंगे। इससे सभी को फायदा पहुंचेगा। अगले सप्ताह से ऑन स्पाट लोगों को प्रशिक्षित करेगा।


जो पाइप डालने से लेकर अन्य कामों में लगे हैं उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। यहां एक लाख घरों में पीएनजी जा सकती है। डेढ़ लाख वाहन हैं। इतने ही दो पहिया हैं। इसके प्रशिक्षण के लिए सेंटर खोला जाएगा। इसका फायदा यहां के युवाओं को रोजगार के रूप में मिलेगा। डिमांड के अनुरूप उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed