{"_id":"5ae9acb54f1c1b5d098b79a9","slug":"central-minister-anupriya-patel-relative-attacked-by-unknown-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ के साथ मारपीट और लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ के साथ मारपीट और लूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Thu, 03 May 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ अरुण कुमार और उनके चालक से 29 अप्रैल की रात पांच बदमाशों ने बाजार में मारपीट कर नौ हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली। चौकी पर केस दर्ज करने के बजाए उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
मामले में एसपी के निर्देश पर बुधवार को हलिया पुलिस ने तीन नामजद ओर दो अज्ञात पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, एसपी आशीष यादव ने हलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में 22 अप्रैल को छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या करने तथा केंद्रीय मंत्री के जेठ के साथ लूट के मामले में लापरवाही पर ड्रमंडगंज चौकी इंचार्ज कृष्णानंद राय और सिपाही नीतेश कुमार को निलंबित कर दिया।
हनुमानगंज, चित्रकूट निवासी केंद्रीय मंत्री के जेठ अरुण कुमार हलिया निवासी शेषदत्त त्रिपाठी के यहां 29 अप्रैल की रात वैवाहिक समारोह में जा रहे थे। ड्रमंडगंज बाजार में कार रोक कर वह हलिया जाने का रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान पांच बदमाशों ने अरुण कुमार तथा ड्राइवर देवेंद्र कुमार की पिटाई कर घायल कर दिया। अरुण का मोबाइल फोन, सात हजार रुपये, सोने की चेन तथा ड्राइवर के 21 सौ रुपये लूट लिए। स्टेयरिंग भी तोड़ दी।
अरुण कुमार का आरोप है कि वह इसकी शिकायत करने गए तो चौकी इंचार्ज कृष्णा नंद राय ने केस दर्ज करने के बजाए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मंगलवार को जब इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल को हुई तो इन लोगों ने एसपी से बात की।
एसपी के निर्देश पर बुधवार को हलिया पुलिस ने तीन नामजद तथा दो अज्ञात पर मारपीट तथा लूट का केस दर्ज कर लिया। आरोपी बबलू केसरी तथा मिस्टर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बबलू केसरी के पास से मोबाइल फोन तथा 34 सौ रुपये, मिस्टर अंसारी के पास पांच सौ रुपये बरामद हुए।