फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central government released 2870 crore for expansion of Lal Bahadur Shastri Airport

खुशखबरी: लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट का तेजी से होगा विस्तार, केंद्र सरकार ने 2870 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

Wed, 19 Jun 2024 10:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 19 Jun 2024 10:06 PM IST
सार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने 2870 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके लिए 82 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। 15 जुलाई तक जमीन का भी अधिग्रहण हो जाएगा। 

विज्ञापन
Central government released 2870 crore for expansion of Lal Bahadur Shastri Airport
लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रनवे के विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 117 हेक्टेयर जमीन रजिस्ट्री में लगभग 82 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी जमीन की रजिस्ट्री 15 जुलाई तक कर लिया जाएगा। इधर बुधवार को केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट के लिए 2870 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इससे अब काम में और तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पिंडरा एसडीएम प्रतिभ मिश्रा के मुताबिक करीब 70 फीसदी जमीन की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। बाकी जमीन के लिए किसानों से बात चल रही है, किसान तैयार हैं। 15 जुलाई तक बाकी जमीन का अधिग्रहण पूरा कर राज्य सरकार को जमीन हैंडओवर कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


बताया कि कई किसानों ने अपनी जमीन देने की सहमति जताई है ऐसे में पहले उन्हीं किसानों की जमीन ली जाएगी जो सहमति जता चुके हैं। फिर जरूरत पड़ने पर भूमि अधिग्रहण कानूनी के तहत जमीन ली जाएगी। सभी किसानों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शंख की आकृति वाले इस एयरपोर्ट विस्तारीकरण का काम एलएनटी करेगी। इस पर भी सहमति बन चुकी है। बता दें कि रनवे के विस्तारीकरण के साथ ही नई टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो टर्मिनल, विमान स्टैंड, विमान हैंगर, कैट थ्री प्रणाली समेत अन्य कार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed