फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Government may have the responsibility of Vedic Science Center

केंद्र सरकार के हाथ हो सकता है वैदिक विज्ञान केंद्र का जिम्मा

Tue, 14 Sep 2021 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Central Government may have the responsibility of Vedic Science Center
वैदिक ज्ञान विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए बीएचयू परिसर में स्थापित वैदिक विज्ञान केंद्र के संचालन का जिम्मा जल्द ही केंद्र सरकार के हाथ में होगा। अभी बजट देने सहित संचालन से जुड़ी अन्य जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के पास है। सोमवार को केंद्र के समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने केंद्र सलाहकार समिति के सदस्य दिनेश चंद्र के साथ शिक्षा मंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर पत्रक सौंपा, जिस पर शिक्षामंत्री से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। केंद्र द्वारा प्रकाशित स्मारिका और वैदिक पंचांग भेंट करने के साथ ही केंद्र के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान विज्ञान की शिक्षा के साथ ही शोध के अवसर मिल सके, इसके लिए वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना कराई गई है। विश्वनाथ मंदिर के पास बने वैदिक विज्ञान केंद्र का शिलान्यास 18 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 16 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री ने लोकार्पण भी किया। प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षामंत्री को बताया गया कि बीएचयू केंद्रीय विश्वविद्यालय है और शैक्षणिक गतिविधियां भी केंद्र सरकार की ओर से संचालित की जाती है। अब जबकि केंद्र में कई नए कोर्स शुरू होने वाले हैं, जिसमें बजट की जरूरत होगी। अगर केंद्र सरकार संचालन की जिम्मेदारी संभाले तो इसका लाभ विद्यार्थियों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed