फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar's income from all items during the year was Rs 94.30 lakh

Varanasi News: साल भर में सेंट्रल बार की सभी मदों में हुई 94.30 रुपये की आय

Thu, 05 Dec 2024 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Central Bar's income from all items during the year was Rs 94.30 lakh
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के आम सभा की बैठक बृहस्पतिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें बार एसोसिएशन के महामंत्री ने वर्ष 2024 के आय व्यय का ब्योरा पेश किया। इसमें महामंत्री ने बताया कि संपूर्ण मदों से 94,30,109 रुपये की आय हुई। वहीं, विभिन्न मदों में 59,43,787 रुपये व्यय हुआ। उन्होंने बताया कि 34,86,322 रुपये की बचत हुई है।
विज्ञापन

महामंत्री राजेश सिंह ने बताया कि वर्तमान में अहेतुक मद में 25,88,262 रुपये और सामान्य कोष में 19,27,539 रुपये जमा हैं। वहीं अहेतुक मद में 2 करोड़ 75,37,657 रुपये फिक्स हैं, जो फरवरी 2025 में 3,13,91,044 रुपये प्राप्त होंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने महामंत्री की ओर से पेश किए गए आय व्यय पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बार के अध्यक्ष लालजी पांडेय ने अधिवक्ताओं को दी जाने वाली अहेतु धनराशि में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए उसे 3,50,000 रुपये से 3.75 लाख रुपये किए जाने की घोषणा की। बैठक मेंं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राय, पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय, उदय प्रताप राय, शमसुल हसन, उपमन्यु राय, अश्वनी सिंह, हरिनंद चौहान, अशोक कुमार अश्क, मानसिंह यादव, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, दारोगा सिंह, अमरनाथ सिंह, फतेहबहादुर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed