फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar Association's annual election concluded Manglesh elected president Rajesh became general secreta

Varanasi : सेंट्रल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न, मंगलेश चुने गए अध्यक्ष, राजेश बने महामंत्री

Mon, 23 Dec 2024 12:27 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 12:27 AM IST
सार

वाराणसी में सेंट्रल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ इसमें अध्यक्ष पद पर मंगलेश चुने गए और महामंत्री राजेश बने इसके साथ ही सुधा कोषाध्यक्ष बनी। बताते चलें कि पूरे दिन चुनाव को लेकर गहमा गहमी का माहौल रहा और चुनाव परिणाम आने के साथ ही उत्साह का वातावरण बना।

विज्ञापन
Central Bar Association's annual election concluded Manglesh elected president Rajesh became general secreta
सेंट्रल बार के चुनाव नतीजों पर उत्साह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वांचल के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना में शुरूआत से ही बढ़त बनाए हुए मंगलेश कुमार दूबे दूसरे प्रयास में अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर राजेश कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की। रात लगभग 10 बजे चुनाव परिणाम घोषित हुआ तो विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थक अधिवक्ता फूल-मालाओं से लाद कर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमने लगे। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शाहनवाज खान और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर पहले प्रयास में दीपक कुमार राय कान्हा ने जीत दर्ज किए। संयुक्त सचिव (प्रशासन) के पद पर सत्य प्रकाश सिंह सुनील, संयुक्त सचिव (प्रकाशन व पुस्तकालय) के पद पर रमाशंकर प्रजापति और कोषाध्यक्ष के पद पर पहली बार में ही सुधा सिंह ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


आय-व्यय निरीक्षक के पद पर अनिल कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की। प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक वकालत के अनुभव) के छह पद पर अजिताभ सिंह, चक्रधर दूबे, चंद्रकांत पांडेय, नीरज कुमार त्रिपाठी, रमाकांत सिंह और सुशील कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम वकालत के अनुभव) के छह पद पर आनंद पांडेय, लारैब फातमा, हरिकेश गुप्ता, आशीष कुमार शर्मा, आनंद कुमार पटेल और विनय कुमार जायसवाल ने जीत दर्ज की। चुनाव संपन्न कराने में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजय नारायण सिंह उर्फ लल्लू बाबू और सदस्य सभाजीत सिंह, झारखंडेय सिंह, विजय शंकर लाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पाठक और अन्य अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


अधिवक्ता उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेकर निवारण किया जाएगा। अधिवक्ता सम्मान की रक्षा की जाएगी। बार और बेंच में बेहतर समन्वय बनाया जाएगा। नवागत अधिवक्ताओं को लेकर सकारात्मक कदम उठाने के साथ वकीलों के लिए मेडिक्लेम पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाने के लिए सरकार से कदम उठाने की मांग की जाएगी। - मंगलेश कुमार दूबे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। जनपद अदालत में रिक्त न्यायिक अधिकारियों के पदों के भरने के लिए हाईकोर्ट से अनुराध किया जाएगा। हड़ताल वकीलों का अधिकार है। जरूरत पड़ने पर हड़ताल की जाएगी। वकीलों के सम्मान की रक्षा प्राथमिकता रहेगी। - राजेश कुमार गुप्ता, नवनिर्वाचित महामंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन ने दी बधाई
बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी और यूपी बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी व विनोद कुमार पांडेय ने बधाई दी। इसके अलावा सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह व महामंत्री सुरेंद्र नाथ पांडेय, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवेधश सिंह व महामंत्री कमलेश सिंह यादव और विधिक पत्रकार मेराज फारुकी जुग्गन, घनश्याम मिश्र, अमरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र सिंह, मनोज तिवारी व अंकुर पटेल ने अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


निर्वाचित पदाधिकारियों को मिले मत
अध्यक्ष - मंगलेश कुमार दूबे - 2244

वरिष्ठ उपाध्यक्ष - शाहनवाज खान - 984
महामंत्री - राजेश कुमार गुप्ता - 1204

कनिष्ठ उपाध्यक्ष - दीपक कुमार राय कान्हा - 1621
संयुक्त मंत्री (प्रशासन) - सत्य प्रकाश सिंह सुनील - 2110

संयुक्त मंत्री (प्रकाशन एवं पुस्तकालय) - रमाशंकर प्रजापति - 2994
आय-व्यय निरीक्षक - अनिल कुमार गुप्ता - 2557

कोषाध्यक्ष - सुधा सिंह - 1698
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed