फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar Association elections in varanasi 95 candidates nominated for 23 posts including president

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष समेत 23 पदों पर 95 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sat, 11 Dec 2021 12:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Dec 2021 12:14 AM IST
सार

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 23 दिसंबर को सुबह 10 से 4 मतदान और 24 को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। 

विज्ञापन
Central Bar Association elections in varanasi 95 candidates nominated for 23 posts including president
सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पर्चा भरने जाता प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के दिन भारी गहमागहमी रही। अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों पर 95 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शिवानंद पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर सात, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के दो पर 13 और 10 वर्ष से कम के दो पद पर 11 प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन


वहीं महामंत्री पर 11, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर छह, पुस्तकालय पर तीन, प्रकाशन पर दो, कोषाध्यक्ष पर पांच, आय व्यय निरीक्षक पर दो, प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर वकालत पर आठ और 15 वर्ष से कम वकालत पर सर्वाधिक 21 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


पर्चे की जांच 11, और  12 को, 13 को नाम वापसी और 23 को सुबह 10 से 4 मतदान और 24 को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के सदस्य सुरेश श्रीवास्तव, बच्चन सिंह, मुजहिरुल हक, जेपी सिंह और कर्मचारियों ने सहभागिता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed