फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted

आजादी का जश्न: काशी की सड़कों पर तिरंगा लेकर निकलीं मुस्लिम महिलाएं, बच्चों ने किए डांस; ध्वज को दी गई सलामी

Sat, 16 Aug 2025 01:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 01:47 PM IST
सार

आजादी के 79वें वर्ष के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं में सांस्कृतिक आयोजन हुए। अफसरों और सरकारी कर्मचारियों ने झंडारोहण के बाद देश के वीर सपूतों को सलामी दी। काशी की सड़कों पर मुस्लिम महिलाओं ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।

विज्ञापन
Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
मुस्लिम महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी का पर्व तो सबने मनाया और देश के महान क्रांतिकारियों की वजह से आजादी महसूस की। लेकिन आजादी के बाद पहली बार मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं ने आजादी महसूस किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
स्कूली बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विशाल भारत संस्थान के महिला परिषद से जुड़ी मुस्लिम महिलाओं का चेहरा नकाब की वजह से भले न दिखा हो, लेकिन उनके देश के लिए जज्बात सभी ने देखा। हाथों में तिरंगा लेकर घरों से निकलीं, वन्देमातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए और मस्जिद के सामने जाकर तिरंगा फहराया। जब वो तिरंगा लेकर मुस्लिम इलाके की गलियों में चल रही थी तो सबके लिए कौतूहल का विषय बन गईं।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
छात्राओं की प्रस्तुति ने मोहा मन। - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम महिलाओं के झण्डात्तोलन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कहा कि मुस्लिम महिलाओं ने तिरंगे को सलाम कर अपने सामाजिक आजादी की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
स्कूलों में हुए आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

कट्टरपंथियों से आजादी, अशिक्षा से आजादी और भूख से आजादी तभी मिलेगी, जब घर की महिलाएं तिरंगा थामकर नेतृत्व करेंगी। मुस्लिम महिलाओं ने बता दिया कि अब किसी की गुलामी बर्दाश्त नहीं है। क्रांति का आगाज हो चुका है, अब जमाना हमारी ताकत से रूबरू होगा।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
शिवपुर थाने में हुआ आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर खुर्शीदा बानो, सकीना बानो, शहीदुन, शबाना, समीरा, फातमा, जायरा, गुड़िया बानो, करीमुननिशा, मेहरूननिशा, इकरा बानो, मंतशा, फरजाना, गुलशन बानो, रौशनजहां, अजीजुन, सबीना, कौशर, नसरीन बानो, मुन्नी बेगम, हसीना बानो, हमीदा बानो आदि मुस्लिम महिलाएं मौजूद रहीं।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
काशी विश्वनाथ का हुआ तिरंगा शृंगार। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक ने किया झंडारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती शिवमूर्ति इंटरमीडिएट कालेज गोविंदपुर (रोहनिया) में प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह गोपाल की देखरेख में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत झंडारोहण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
बरेका में हुए विभिन्न आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

सुरेंद्र नारायण सिंह ने देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों तथा वीर जवानों के त्याग और बलिदान के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डीएन सिंह तथा स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह गोपाल ने किया। 

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
स्कूली छात्राओं की पेशकश ने मोहा जनमन। - फोटो : अमर उजाला

धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चौबेपुर क्षेत्र के भंदहां कलां स्थित कृष्ण सुदामा संस्थान में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां संस्थान के चेयरमैन डाॅ. विजय यादव ने ध्वजारोहण कर आयुर्वेद कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ प्रभातफेरी निकाली। वहीं, स्वर्वेद महामंदिर धाम के गुरुकुल में भी झंडोत्तोलन किया गया। यहां विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने किया। थाना चौबेपुर में झंडोत्तोलन प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने किया।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
बरेका में कुछ ऐसा हुआ आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहर नगर एक्सटेंशन में स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय व भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। मिठाई वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने ध्वजारोहण किया। 

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
मेयर सहित अधिकारियों ने किया झंडारोहण। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, नवरतन राठी, कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक, गीता शास्त्री, साधना वेदांती, गौरव राठी समेत अन्य मौजूद रहे।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
सफाईकर्मियों को मिला सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कारागार शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
शिवपुर के केंद्रीय कारागार में 15 अगस्त दिन शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा मुख्य द्वार एवं कारागार परिसर के भीतर तिरंगा फहराया तथा स्वतंत्रता सेनानी हुतात्मा चंद्रशेखर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
स्कूली बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीतों को पेश किया गया। सेंट जोसेफ काॅन्वेंट स्कूल व नव साधना विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक नृत्य, देशगान एवं लघु नाटिका के भाव पूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। 

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
बटुकों ने किया झंडारोहण। - फोटो : अमर उजाला

विकसित भारत के संकल्प के साथ गंगा किनारे किया मातृभूमि का जयगान
आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर मां गंगा के सिंधिया घाट पर अमृत महोत्सव का रंग चटख दिखा। नमामि गंगे, महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ और अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति के आह्वान पर वेदपाठी बटुक, युवा, बुजुर्ग, माताएं हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर तीन रंगों की छटा बिखेरते नजर आए।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
इस पेशकश से बज उठीं तालियां। - फोटो : अमर उजाला

सिद्धेश्वरी स्थित योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के आश्रम एवं सिंधिया घाट पर गंगा किनारे विकसित भारत की कामना से ध्वजारोहण किया गया। भारत माता की जय के उद्घोष ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। राष्ट्रगान के पश्चात नागरिकों के साथ भारतवर्ष को विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाने का संकल्प लिया गया।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
बीएचयू में झंडारोहण काे सलामी देते वीसी और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

मां भारती के जयकारों के बीच हाथों में तिरंगा लहराते नमामि गंगे के सदस्यों एवं बटुकों ने भारत मेरी जान है, भारत मेरी शान है, भारत मेरा अभिमान है' व हिंदुस्तान हमारा है.. हम सब ने ठाना है, आजादी को अमर बनाना है ' आदि नारे बुलंद किए। इस दौरान बलिदानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया गया।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
डांस कर रहीं बालिकाओं ने बांधा समां। - फोटो : अमर उजाला

गंगा किनारे की स्वच्छता के लिए सभी ने शपथ ली। आयोजन में महर्षि वेद विद्यालय अध्ययन पीठ के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, प्रबंधक श्रीमंत स्वाईं, अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा राय, आचार्य राकेश मिश्रा, वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं महर्षि योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के वेदपाठी बटुक शामिल रहे।

Celebration of Independence day Muslim women came out on streets of Kashi children danced flag was saluted
बीएलडब्ल्यू में हुए आयोजन ने मोहा मन। - फोटो : अमर उजाला
बीएलडब्ल्यू में 79वें वर्ष के अवसर पर मैदान में विभिन्न आयोजन हुए। इस दाैरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed