{"_id":"688895f210a9dc6857045c3f","slug":"celebration-in-kashi-on-success-of-operation-mahadev-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Mahadev: ऑपरेशन महादेव की सफलता पर काशी में जश्न, आतंकियों का पोस्टर दहन, बांटी गई मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Mahadev: ऑपरेशन महादेव की सफलता पर काशी में जश्न, आतंकियों का पोस्टर दहन, बांटी गई मिठाइयां
Tue, 29 Jul 2025 03:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:05 PM IST
सार
Operation Mahadev: ऑपरेशन महादेव की सफलता पर काशी में जश्न मनाया गया। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा आतंकियों का पोस्टर दहन किया गया। साथ ही मिठाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन
ऑपरेशन महादेव की सफलता पर काशी में जश्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पावन श्रावण मास में देवाधिदेव से प्रेरित सेना के ऑपरेशन महादेव ने देशवासियों को हर्षित कर दिया। पहलगाम में भारतीय पर्यटकों की हत्या करने वाले मास्टरमाइंड आतंकी मूसा और उसके दो अन्य आतंकी साथियों को सोमवार को 24 सशस्त्र सेना वाहिनी (बिहार रेजिमेंट) के पराक्रमी जवानों ने कश्मीर में मुड़भेड़ के दौरान मार गिराया। इसकी जानकारी होते ही पूरे देश में खुशी की लहर छा गई।
विज्ञापन
ऑपरेशन महादेव की सफलता पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुप जायसवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर आतंकियों व उनके परोक्ष समर्थक कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का पोस्टर दहन करते हुए सबके बीच मिष्ठान वितरण किया। साथ ही देश की वीर सेना को कोटि- कोटि आभार प्रगट किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: अलग- अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर; परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर एकत्रित हर्षित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के समर्थन में हर- हर महादेव, भारत माता की जय के बुलंद नारों के साथ सेना का उत्साहवर्धन अभिनंदन किया और आतंकियों का पोस्टर जलाते हुए आतंक विरोधी नारे लगाए।