फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CDPO's salary will stop if there are no children at nutrition rehabilitation centers

पोषण पुनर्वास केंद्रों पर बच्चे नहीं तो सीडीपीओ का रुकेगा वेतन

Thu, 05 May 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
CDPO's salary will stop if there are no children at nutrition rehabilitation centers
वाराणसी। कुपोषित बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र में नहीं पहुंचे तो बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) का वेतन रोका जाएगा। यह बातें बुधवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विकास भवन स्थित सभागार में जिला पोषण एवं कन्वर्जेंस समिति की बैठक में कहीं। पांडेयपुर स्थित जिला चिकित्सालय दीनदयाल अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र के गंभीर कुपोषित बच्चो के लिए तैयार बेड के खाली पडे़ होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में अनिवार्य रूप से भेजें। पोषण पुनर्वास केंद्र के सभी बेड भरे होनेे चाहिए। जो बाल विकास परियोजना अधिकारी कुपोषित बच्चों को नहीं भेजेगा उनका वेतन रोक दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डीके सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 55000 बच्चे कुपोषित हैं। इनमें से लगभग 3500 बच्चे अति कुपोषित और ग्यारह सौ बच्चे सैम श्रेणी के हैं। इन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराया जाना है। पोषण पुनर्वास केंद्र में 10 बेड गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए है, जिन पर बच्चों को 14 दिन के लिए भर्ती किया जाता है। इस प्रकार प्रति माह कम से कम 20 बच्चे भर्ती किए जा सकते हैं। लेकिन बीते अप्रैल में मात्र 14 बच्चे भर्ती किए गए। कहा कि आगामी तीन महीने में इन बच्चों के पोषण स्तर में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में पोषण अभियान के तहत बाल विकास पुष्टाहार विभाग के साथ साथ कन्वर्जेंस विभाग यथा स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कुपोषण कम करने लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी, यूनिसेफ के मंडलीय समन्वयक अंजनी कुमार राय, पोषण पुनर्वास केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सभी सीडीपीओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed