फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cdhegi Parwan river cruise in June and plans to run

जून से परवान चढ़ेगी गंगा में क्रूज चलाने की योजना

Mon, 23 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
गंगा में सैलानियों के लिए क्रूज संचालन की उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की योजना जून से परवान चढ़ सकती है। इसकी राह में आ रही कछुआ सेंचुरी की बाधा के जल्द दूर होने की उम्मीद है। कछुआ सेंचुरी में क्रूज संचालन के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर मुख्य वन्य जीव संरक्षक ने जो आपत्तियां लगाई थीं, पर्यटन विभाग ने उसका जवाब भेज दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग की हरी झंडी मिलते ही क्रूज संचालन की कार्ययोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



पर्यटन विभाग ने मुख्य वन्य जीव संरक्षक कानपुर से कछुआ सेंचुरी में क्रूज चलाने की अनुमति मांगी थी। साथ ही, जीवों को कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए सभी जरूरी उपाय करने का वायदा जाहिर किया था। मुख्य वन्य जीव संरक्षक ने क्रूज की संख्या के साथ कुछ जानकारियां मांगी थीं, जिनका जवाब दे दिया गया है। मंजूरी मिली तो फिलहाल पर्यटन विभाग दो क्रूज संचालित करेगा। 15 करोड़ की लागत वाले इन दोनों क्रूज के निर्माण की डीपीआर तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन



ये क्रूज रामनगर से राजघाट के बीच चलेंगे। घाटों के सामने से गुजरते वक्त उन पर क्रूज से लेजर लाइट डाली जाएगी। क्रूज में बैठे सैलानियों और श्रद्धालुओं को ऑटो एनाउंस सिस्टम से गंगा और संबंधित घाट की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। ये क्रूज 45 सीटर होंगे। इनके संचालन के लिए दो जेट्टी भी बनाई जानी है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने कहा कि मुख्य वन्य जीव संरक्षक को जवाब उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द पहल की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed