फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE Results Toppers Triumph Celebrations Erupt from Homes to Schools Students Hail Teachers Role Models

CBSE Result: मेधावियों ने लहराया परचम, घर से लेकर स्कूल तक मना जश्न; छात्रों ने शिक्षकों को बताया आदर्श

Wed, 15 Apr 2026 11:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 15 Apr 2026 11:07 PM IST
सार

Jaunpur News: जिले में रिजवी लर्नर्स एकेडमी, सेंट जोजेफ स्कूल, डालिम्स सनबीम, सेंट जेवियर्स, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल, सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल, मियांपुर, शकुंतला सेंट्रल एकेडमी, सिविल लाइन, एसडीडीएसबीएस इंटर कॉलेज, कादीपुर, रामदयालगंज का शानदार प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन
CBSE Results Toppers Triumph Celebrations Erupt from Homes to Schools Students Hail Teachers Role Models
दीप्ति दुबे, रुद्र शुक्ला और श्रेया यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

CBSE: जौनपुर में भी सीबीएसई के हाईस्कूल का परिणाम घोषित किया गया। माउंट लिट्रा जी स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा, विद्यालय निदेशक डॉ. अरविंद सिंह एवं विख्यात सिंह, प्रबंध निदेशक कार्तिकेय सिंह एवं विकास सिंह ने सफल छात्रों को बधाई दी। हरिहर पब्लिक स्कूल कुल्हनामऊ में हाईस्कूल-2026 की परीक्षा में रुद्र शुक्ला ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन


दीप्ति दुबे एवं श्रेया यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा एवं ओम सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 17 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में आर्यन यादव ने आईटी में संपूर्ण 100 अंक प्राप्त कर जनपद में विद्यालय का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार में खुशी का माहाैल

प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश सिंह, उप प्रबंधक मधुलिका सिंह, प्रधानाचार्या डाॅ. पूनम पांडेय, उपप्रधानाचार्या डाॅ. निशा यादव, अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पावनी सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय टॉप किया। उमानाथ हायर सेकेंडरी स्कूल महरूपुर की छात्रा पावनी सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टॉप किया। 

हाई स्कूल के रिजल्ट में पावनी के अलावा 23 अन्य छात्र/ छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी सफल छात्र/छात्राओं को प्रबंधक इंजीनियर शिवेंद्र प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य डाॅ. बूनो डी. नाजरेथ ने बधाई दी। 

नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हाईस्कूल का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। नेहरू बालोद्यान की छात्रा आयुषी ओझा ने विद्यालय में सर्वोच्च 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 11 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक अंक पाकर अव्वल रहे। इस उपलब्धि पर प्रबंधक डाॅ. सीडी सिंह, विद्यालय की संचालिका डाॅ. चंद्रकला सिंह, प्रिंसिपल प्रियंका सिंह एवं अध्यापकों ने छात्रों को बधाई दी। 

विज्ञापन

शिक्षकों ने जताई खुशी

आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुक्खीपुर, बोदकरपुर, जौनपुर का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पीके सिंह व संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 10वीं का छात्र आदित्य शर्मा 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। 

द्वितीय स्थान पर आदर्श यादव 95 प्रतिशत अंक एवं विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने 94 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक कुमार एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed