फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE: Class X and XII examinations from April 26

सीबीएसई : दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से, वाराणसी के 37000 विद्यार्थी होंगे शामिल

Sun, 13 Mar 2022 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 01:03 AM IST
सार

सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को एडमिट कार्ड देने के साथ ही परीक्षा के पूरे नियम भी बताए जाएंगे। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
CBSE: Class X and XII examinations from April 26
सीबीएसई 10वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं के दूसरे टर्म की परीक्षा के लिए डेट शीट शुक्रवार को जारी कर दी गई। स्कूलों के साथ-साथ बच्चों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 37000 छात्र-छात्राएं इस बार हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन


कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया था। जिसके बाद छात्रों को अर्द्ध वार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं की ही तरह टर्म वन और टर्म दो की परीक्षाएं देनी थीं। प्रथम टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में कराई गई थी। परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


परिणाम आने के बाद छात्र द्वितीय टर्म की परीक्षा की तैयारी में जुट गए। समयसारिणी के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई तक होगी। वहीं, बारहवी की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून तक होंगी। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को एडमिट कार्ड देने के साथ ही परीक्षा के पूरे नियम भी बताए जाएंगे। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में हो रहे रिविजन

बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी होने के बाद स्कूलों ने अपनी तैयारी पुख्ता करनी शुरू कर दी है। प्री-बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही शिक्षक विद्यार्थियों के अलग-अलग विषयों के रिवीजन में जुट गए हैं। टर्म दो की परीक्षा में बचे पाठ्यक्रमों से ही प्रश्न पूछे जाएंगे।

एक शिफ्ट में होगा एक पेपर
सीबीएसई की ओर से जारी समयसारिणी में एक ही शिफ्ट में परीक्षाएं होंगी। जिससे छात्रों ने राहत की सांस ली है। एक शिफ्ट में परीक्षा होने से छात्रों को एक ही दिन में दो पेपर नहीं देने होंगे। इससे विद्यार्थियों को अगले पेपर की तैयारी के लिए अच्छा समय मिल जाएगा।

मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय
इस बार टर्म दो की परीक्षाएं छोटे विषयों के साथ शुरू हो रही हैं। बारहवीं में पहला पेपर इंटरप्रिन्योरशिप का है, जबकि दसवीं का पहला पेपर चित्रकला का है। विद्यार्थियों को परीक्षा में पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed