फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE Board issued new guidelines regarding filling out candidate list in varanasi

CBSE: एलओसी में गलती होने पर सुधार का नहीं मिलेगा मौका, फॉर्म भरते समय छात्रों को बरतनी होगी सतर्कता

Wed, 24 Sep 2025 02:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Sep 2025 02:01 PM IST
सार

Varanasi News: सीबीएसई में लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरने को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार छात्रों को बोर्ड परीक्षा के फॉर्म में गलतियों को सुधारने का मौका नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
CBSE Board issued new guidelines regarding filling out candidate list in varanasi
CBSE Board - फोटो : freepik

विस्तार

सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) भरने को लेकर नया निर्देश जारी किया है। इस बार सीबीएसई ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा के फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और विषयों में गलतियों को सुधारने के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेगा। फॉर्म भरने के दौरान विद्यालय और छात्र सतर्कता बरतें। इसमें वही डेटा भरना होता है जिसके आधार पर बच्चे बोर्ड एग्जाम में बैठ पाते हैं।

विज्ञापन


एलओसी में छात्र का नाम, पिता या माता का नाम, जन्मतिथि और चुने गए विषय दर्ज करने होते हैं। यही जानकारी एडमिट कार्ड और मार्कशीट में छपती है। सीबीएसई ने स्कूलों को विकल्प दिया है कि अगर एलओसी में कोई गलती हो जाए तो उसे अंतिम प्रस्तावित तिथि तक संशोधित किया जा सकता है। विद्यालय की एलओसी जमा होने के बाद डेटा वेरिफिकेशन स्लिप मिलेगी। दर्ज विवरण में गलती मिलने पर 13 से 27 अक्तूबर 2025 तक सुधारा जा सकेगा।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अच्छी पहल: विद्यालयों में हृदय रोग से बचाव के बारे में बताएगी बीएचयू की धड़कन टीम, ऐसे करेगी जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर विद्यार्थी फॉर्म भरते समय या विद्यालय डेटा अपलोड करते समय गलती कर देते हैं। बाद में जब एडमिट कार्ड या मार्कशीट में समस्या आती है तब भागदौड़ करनी पड़ती है। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए यदि आवेदन ठीक से अपलोड किए गए तो गलतियों की संभावना ना के बराबर होगी। 
-गुरमीत कौर, समन्वयक सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed