CBSE: 10वीं में 10 हजार, 12वीं में पांच हजार से अधिक छात्रों ने 90% से ऊपर अंक किए हासिल; जानें मेधावियों को
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद छात्र अपना-अपना रोल नंबर नेट पर सर्च करने लगे। पास होने की जानकारी होते ही वे चहक उठे। अपने माता-पिता के साथ गुरुओं का आशीर्वाद लिया।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में पिछले साल के मुकाबले 8 से 10 प्रतिशत का सुधार रहा। हाईस्कूल (कक्षा 10) में दस हजार से अधिक और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, 10 से 20 प्रतिशत विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होने 80 से 90 प्रतिशत के बीच में अंक प्राप्त किए हैं।
10वीं कक्षा में जिले का पास प्रतिशत 90 रहा, जबकि 12वीं कक्षा में यह 78.17 प्रतिशत दर्ज किया गया। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों की संख्या के लिहाज से देखें तो हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 22,325 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 20,170 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की। इसी प्रकार, इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठे 20,425 विद्यार्थियों में से 15,966 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
बोले अधिकारी
सीबीएसई का परीक्षा परिणाम में पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल काफी सुधार हुआ है। विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है। परिणाम से विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह है। - डॉ. अजय कुमार मिश्र, उपायुक्त
ट्यूशन का सहारा नहीं लिया, रोजाना घर पर छह घंटे पढ़ाई की
सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में जिले की छात्रा मानसी पांडेय ने 98.80 प्रतिशत अंक पाकर प्रयागराज रीजन में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। लिटिल फ्लावर हाउस ककरमत्ता की छात्रा मानसी को 500 में 494 नंबर मिले हैं। साइंस में 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी, मैथ, एडिशनल सब्जेक्ट में 99 अंक मिले हैं। मानसी का इरादा डॉक्टर बनने का है। वह तैयारी भी कर रही हैं।
उनका कहना है कि ट्यूशन का सहारा नहीं लिया है। घर पर रोजाना छह घंटे पढ़ाई करते हैं। मानसी के पिता संजय कुमार पांडेय अधिवक्ता और माता सुमित्रा पांडेय गृहिणी हैं। मानसी ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास करनी है। इसके बाद एमबीबीएस करना है। मूल रूप से चौबेपुर की रहने वाली मानसी महमूरगंज में रहती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदू गुलाटी, उपनिदेशिका अदिति गुलाटी ने मानसी को बधाई दी है।
एंबीशन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
एंबीशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि सभी विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10 में, देवांश शुक्ला ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। 87.4% अंकों के साथ खुशबू कुमारी और आयुष तिवारी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहें। कक्षा 12 में अनुष्का सेठ ने 92.4% अंक, सोनम यादव 86.8% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल में सम्मान समारोह
ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल में बुधवार को सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें 12वीं मानविकी वर्ग में माही राय ने 98% अंक प्राप्त किए, वहीं 10वीं की छात्रा साक्षी प्रिया ने 98.4% अंक हासिल किया। हाईस्कूल में 27 छात्रों ने 90% से अधिक और 85 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
एल-1 कोचिंग : छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए
एल-1 कोचिंग संस्था के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्था के डायरेक्टर नागेन्द्र सिंह एवं निराला ने बताया कि छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। इसमें अमलेन्दु (94.6%), आदित्य (94.1%), हर्षित (94.0%), प्रज्जवल (93.2%), हिन्दाल (90.0%) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शिंवाश (87.0%), मैत्री (85.0%), शिवाशीं (82.0%) सहित कई अन्य छात्रों ने भी 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। डायरेक्टर दीपक जाजू, बृजेश सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी।
डीपीएस काशी का बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन
डीपीएस काशी, काजीसराय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अच्छा परिणाम रहा। कक्षा 10वीं में शिवांश श्रीवास्तव ने 97.4% के साथ टॉप किया, रुद्रांश सिंह 97% के साथ दूसरे और पंछी सिंह 93.4% के साथ गर्ल्स टॉपर रहीं। कक्षा 12वीं में अंश प्रताप सिंह ने 98.4% के साथ ओवरऑल टॉप किया, आश्विन सिंह 97.8% के साथ दूसरे स्थान पर रहें। वीरा सिंह 95.4% के साथ गर्ल्स टॉपर बनीं। साइंस स्ट्रीम में कृष्णू तिवारी (95.6%) और कॉमर्स में वैष्णवी कश्यप (94.8%) टॉपर रहें। अमिया शुक्ला हॉस्टल टॉपर बने।
चिल्ड्रेन एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल्स का शानदार परिणाम
चिल्ड्रेन एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल्स (कमच्छा और सलारपुर शाखा) के छात्रों ने इस वर्ष की सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कमच्छा शाखा में कक्षा 10 कृष्णा कपूर ने 96%, विराट शर्मा ने 92% और सोहन त्रिपाठी ने 87% अंक प्राप्त किए।
सलारपुर शाखा में कक्षा 10 में अनुपम सोनी ने 92%, आयुष्मान सेठ ने 90.6% और कोमल सेठ ने 90.2% अंक प्राप्त किए। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में अक्षिता श्रीवास्तव ने 90% तथा वाणिज्य वर्ग में कृति गुप्ता ने 90% अंक हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक महिपाल दास गुप्ता, सहप्रबंधक आर्यन राठौर ने बधाई दी।
ग्लेनहिल स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत
ग्लेनहिल स्कूल का दसवीं, बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दसवीं में श्रेया साहू 98 प्रतिशत पाकर पहले स्थान पर रही। अरुणिका बनर्जी 96.8 दूसरे, सुरभी राय 95.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। बारहवीं में श्रेया सिंह 96.8, शशांक शेखर सिंह 96.2, शलभ पांडेय 95 प्रतिशत अंक के साथ सफल हुए। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य इरशाद अहमद, अमान अहमद, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा ने बधाई दी।
पांडेय कोचिंग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
सीबीएसई की दसवीं, बारहवीं परीक्षा में पांडेय कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दसवीं में देवेंद्र ने 95, अनुष्का पांडेय 93, रिया सिंह 90 प्रतिशत अंक मिला है। बारहवीं में राहुल को 94, गौरव 93, हर्षिता चौरसिया 91 प्रतिशत अंक के साथ सफलता अर्जित की है। कोचिंग सेंटर के निदेशक मुकेश सिंह विद्यार्थियों को बधाई दी।
शीएट पब्लिक स्कूल में अंकित और वंदना को पहला स्थान
शीएट पब्लिक स्कूल में दसवीं में अंकित यादव ने 93.8 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा यशवर्धन सिंह 91.6 प्रतिशत के साथ दूसरे, महिला गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। बारहवीं में वंदना राजभर को सर्वाधिक 96.8 फीसदी अंक मिला। गरिमा गुप्ता 96.6, शिवांश पांडेय 91.8 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा में सफल हुए। विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, प्रबंध निदेशक विवेक विक्रम सिंह ने बधाई दी।
गुरुनानक इंग्लिश स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की परीक्षा में गुरुनानक इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। दसवीं की परीक्षा में अभय मिश्रा और आलोक सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। बारहवीं में वाणिज्य वर्ग में प्रज्ञा यादव को 98 फीसदी अंक मिला है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशिक आचार्य ने बताया कि दसवीं में पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान विषय में बेहतर प्रदर्शन किया है। नसरा खलिक और उत्कर्ष यादव 95.2 अंक के साथ दूसरे, अनुष्का सिंह 95 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस साल 10वीं में करीब 95 फीसदी छात्रों प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है।
बारहवीं में वाणिज्य वर्ग में प्रज्ञा यादव 98 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर रही। विज्ञान वर्ग में शतीक्षा तिवारी 94 फीसदी,वाणिज्य वर्ग में धृति सिंह 94, विज्ञान वर्ग में ऋषिकेश यादव 94 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की। विद्यालय की निदेशिका दलजीत कौर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इम्पीरियल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन
इम्पीरियल पब्लिक स्कूल अस्सी के विद्यार्थियों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से आदर्श नारायण शर्मा ने 96.4% और आयुष पांडे ने 96% अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग से भव्य सिंह ने 91% और आदित्य सिंह ने 90% अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया। हाई स्कूल में अवधेश कुमार सेठ ने 98.4% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। ऋषभ (94%), शिवम भट्ट (93.6%), यशराज पाठक (93%) हासिल किए।
आइडियल न्यू स्टार स्कूल के छात्रों का अच्छा प्रदर्शन
आइडियल न्यू स्टार इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों का दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा। दसवीं में अंतरा सिंह ने 97 प्रतिशत, अर्थव चौबे 96.8, काव्या यादव 95 प्रतिशत अंक पाकर सफल हुए। बारहवीं में मानविकी वर्ग में सानिया खातून ने 98 फीसदी, वैशाली 91, अंबिका शर्मा 90 प्रतिशत अंक के साथ सफलता अर्जित की। विद्यालय के निदेशक संदीप सिंह, प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को बधाई दी।
ग्लोरियस एकेडमी के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन
ग्लोरियस एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दसवीं में रिद्धि सिंह 97.4, रुचि कुमारी 94.4, इशिका यादव 94.2, अनन्या यादव 94, निशा रावत 92.2 प्रतिशत अंक के साथ सफलता अर्जित की। बारहवीं में मानविकी वर्ग में प्रशांजलि त्रिपाठी ने 90.6, श्लोक मिश्रा 88.8, रुद्राक्षी सिंह 86.2 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की है। निदेशक डॉ. जीसी तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।