वाराणसी: धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों के यहां धमकी सीबीआई, मकान पर चस्पा किया गैर जमानती वारंट का नोटिस
वाराणसी में सीबीआई लखनऊ की टीम ने सिगरा के सिद्धगिरीबाग स्थित सुनील सिंह अौर बजरंग नगर पांडेयपुर निवासी रामजी सिंह के यहां नोटिस चस्पा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धोखाधड़ी मामले में लखनऊ सीबीआई की टीम मंगलवार को वाराणसी पहुंची। इस दौरान सत्ता पक्ष के करीबी सहित दो आरोपियों के यहां गैर जमानती वारंट का नोटिस चस्पा किया। पिछले दिनों भी सीबीआई लखनऊ की टीम धोखाधड़ी दूसरे मामले में कुर्की की नोटिस चस्पा कराने को आई थी।
सीबीआई लखनऊ की टीम ने दोपहर में सिगरा के सिद्धगिरीबाग स्थित एक सत्ता पक्ष से जुड़े के करीबी सुनील सिंह के यहां नोटिस चस्पा कराया। धोखाधड़ी के आरोपी सुनील सिंह के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है, उसी सिलसिले में नोटिस चस्पा कराया गया।
उधर, बजरंग नगर पांडेयपुर निवासी रामजी सिंह के यहां सीबीआई ने नोटिस चस्पा किया। पिछले माह सीबीआई लखनऊ की दूसरी टीम ने पांडेयपुर के बजरंग नगर कालोनी निवासी रामजी सिंह के यहां कुुर्की की नोटिस चस्पा की थी। सीबीआई लखनऊ टीम के अनुसार आरोपियों पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है।
जौनपुर पांचवीं बार आई सीबीआई की टीम, पुजारी हत्याकांड में हो सकती है पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी
जौनपुर के बक्शा थाने में पुलिस हिरासत में पिटाई से हुई कृष्णा यादव उर्फ पुजारी की मौत की घटना की जांच के लिए सीबीआई की टीम पांचवीं बार जिले में आई। इस बार टीम में सीबीआई के एसपी भी थे। टीम बक्शा थाने के बाद पुजारी के घर गई अौर घटना के बारे में नए सिरे से लोगों के बयान लिए।
साथ ही भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ पुजारी (25) की 11 फरवरी की रात थाने में पुलिस की पिटाई से मौत हुई थी। मामला तूल पकड़ने पर मृतक के भाई अजय यादव की तहरीर पर सात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।