फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBI team again in BLW Senior civil engineer wife fainted even before bank locker opened

बरेका में फिर धमकी CBI की टीम: बैंक लॉकर खुलने से पहले ही सीनियर सिविल इंजीनियर की पत्नी हुई बेहोश

Wed, 28 Sep 2022 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Sep 2022 11:17 PM IST
सार

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के वरिष्ठ सिविल इंजीनियर ओम प्रकाश सोनकर को सीबीआई ने 16 सितंबर को तीन लाख घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम ने बरेका में डेरा डाल दिया है। 

विज्ञापन
CBI team again in BLW Senior civil engineer wife fainted even before  bank locker opened
सीबीआई(सांकेतिक)

विस्तार

लखनऊ जेल में बंद बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका)  के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। घर से बरामद नगदी, आभूषण और अन्य दस्तावेज की जांच को लेकर सीबीआई टीम दोबारा बुधवार को बरेका में पहुंची। ओमप्रकाश सोनकर की पत्नी अनीता सोनकर को साथ लेकर चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित बैंक का लॉकर खुलवाने सीबीआई पहुंची तो अनीता सोनकर लॉकर तक पहुंचने से पहले ही अचेत हो गई। 

विज्ञापन


इससे सीबीआई की जांच थम गई और अनीता सोनकर को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, सीबीआई टीम ने बरेका के आफिसर गेस्ट हाउस में डेरा डाला है। माना जा रहा है कि गुरुवार दोपहर बाद अनीता सोनकर को साथ लेकर दोबारा बैंक के लॉकर की जांच करने सीबीआई पहुंचेगी।  
विज्ञापन


तीन लाख घूस लेते गिरफ्तार हुआ था सीनियर सिविल इंजीनियर
16 सितंबर कोे सीबीआई की टीम ने फुलवरिया के राणा नगर कॉलोनी स्थित आवास से सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को तीन लाख घूस लेते गिरफ्तार किया था। इस दौरान टीम को मकान से साढ़े सात लाख नगदी, आभूषण, संपत्ति के दस्तावेज सीबीआई के हाथ लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: घूस लेते बरेका का इंजीनियर गिरफ्तार: जांच में खुल रही भ्रष्टाचार की परतें, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

CBI team again in BLW Senior civil engineer wife fainted even before  bank locker opened
बरेका के सीनियर सिविल इंजीनियर का मकान - फोटो : अमर उजाला

इसी जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई टीम दोपहर में पत्नी अनीता सोनकर को लेकर बैंक के लॉकर खंगालने पहुंची थी लेकिन ऐन वक्त पर ही अनीता अचेत हो गई। सीनियर सिविल इंजीनियर के ऊपर बैठे एक अफसर से भी सीबीआई संभवत: बरेका गेस्ट हाउस में ही पूछताछ करेगी। पिछले तीन बार से वह मेडिकल का हवाला देकर लखनऊ नहीं गया। 

विजिलेंस के अफसर और बाबू भी जांच की जद में

बरेका यूनिट के विजिलेंस अफसरों और बाबू से भी सीबीआई टीम जल्द ही पूछताछ कर सकती है। भ्रष्टाचार पर निगाह रखने वाली यह यूनिट एकदम से उदासीन बनी रही। सीबीआई को भनक है कि विजिलेंस में पूर्व में तैनात बाबूओं ने भी बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। आशापुर निवासी इस बाबू से जल्द ही टीम पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed