{"_id":"6702076f6414a2bd2504c6b0","slug":"cbi-investigating-horoscope-of-special-contractor-of-sr-den-satyam-who-jailed-for-corruption-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : भ्रष्टाचार में जेल गए रेलवे अधिकारी के खास ठेकेदार की कुंडली खंगाल रही CBI, सामने आई ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : भ्रष्टाचार में जेल गए रेलवे अधिकारी के खास ठेकेदार की कुंडली खंगाल रही CBI, सामने आई ये बड़ी बात
Sun, 06 Oct 2024 09:13 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:13 AM IST
सार
घूस मांगने के मामले में जेल गए रेलवे के सीनियर डीईएन के खास ठेकेदार की सीबीआई कुंडली खंगाल रही है। इस दौरान छानबीन में कई बड़ी बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
डीआरएम कार्यालय व आरोपी डीईएन सत्यम कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार में जेल गए सीनियर डीईएन-टू के राजदारों के रिकॉर्ड सीबीआई खंगाल रही है। छानबीन के दौरान पता चला है कि देवरिया के ठेकेदार से पहले सीनियर डीईएन की नजदीकी बरेका के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ भी रही है। कहने को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, लेकिन वह पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम बिल्डिंग में अधिकतर ठेकों को मैनेज करता रहा है।
विज्ञापन
बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी के खास कहे जाने वाला यह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीनियर डीईएन के इशारे पर देवरिया के ठेकेदार को फाइनेंस करता रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के फर्म पर 100 करोड़ का काम पूर्वोत्तर रेलवे में चल रहा है।
विज्ञापन
इस टेंडर को दिलवाने में सीनियर डीईएन की भूमिका की भी जांच हो रही है। यही नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सत्यम सिंह पटेल की माफियाओं से सुरक्षा की गारंटी भी ली थी। यही कारण था कि सत्यम सिंह पटेल दो बाउंसर के साए में रहता था।
विज्ञापन
गोरखपुर के ठेकेदार से दो लाख घूस मांगने में गिरफ्तार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सीनियर डीईएन-टू सत्यम कुमार सिंह पटेल से जुड़े लोगों की सीबीआई कुंडली खंगाल रही है। सीबीआई की जांच में कई अहम कड़ियां जुड़ती जा रहीं हैं। मंडल के एक अधिकारी से सीबीआई ने संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल पर उक्त रेल अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके। उन्हें जल्द ही लखनऊ बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।
उधर, देवरिया के ठेकेदार और बरेका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कनेक्शन भी सीबीआई ने खोज निकाला है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो फर्म पर पूर्वोत्तर रेलवे में काम चल रहा हैं। चितईपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का अपार्टमेंट, लॉन और चंदौली में कीमती जमीन के अलावा आसपास जनपदों में भी व्यवसायिक काॅम्पलेक्स हैं।
उधर, डीआरएम बिल्डिंग में डेरा डाली हुई विजिलेंस तीन दिन से अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काट रही है। कुछ कार्यालय के बाबूओं से भी पूछताछ की। पुराने टेंडर और फर्मों के दस्तावेज भी खंगाले गए हैं।