फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cattle smugglers do bombing and firing on villagers

ग्रामीणों ने घेरा तो पशु तस्करों ने की बमबाजी व फायरिंग, पांच घायल

Wed, 31 May 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजला,वाराणसी Updated Wed, 31 May 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
cattle smugglers do bombing and firing on villagers
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के गड़ियवा गांव में पशु तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। पशु तस्करों ने बमबाजी व फायरिंग शुरू कर दहशत फैला दी। बमबाजी के चपेट में आने से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। तस्करों ने ग्रामीणों पर पिकअप वाहन भी चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
छह की संख्या में पिकअप सवार पशु तस्कर करीब आधी रात को प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ा गांव में चोरी से भैंस लादने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान ग्रामीणों उन्हें दौड़ा लिया। तस्कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


आगे आकर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गड़ियवा गांव में तस्करों ने पप्पू यादव के घर के पास गाड़ी रोका और उनकी भैंस खोलने लगे। तभी तस्करों का पीछा कर रहे बाइक सवार मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। यहां भी ग्रामीणों ने तस्करों को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को घिरा देख तस्करों ने गाड़ी के अंदर से फायरिंग शुरू कर दी और भीड़ पर बम फेंकने लगे। जवाब में ग्रामीण भी पथराव करने लगे।  बम और फायरिंग से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। लोगों के घायल होते ही ग्रामीण पीछे हो गए और तस्कर फरार हो गए।


सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया जहां तीन की हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed