{"_id":"5bd1fc8cbdec2269556a99f8","slug":"catering-vehicle-hit-air-india-plane-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर कैटरिंग वाहन ने एयर इंडिया के विमान में मारी टक्कर, दूसरे विमान से गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैटरिंग वाहन ने एयर इंडिया के विमान में मारी टक्कर, दूसरे विमान से गए यात्री
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को कैंटरिंग वाहन ने एयर इंडिया के विमान में टक्कर मार दी। घटना के कारण विमान के गेट में खराबी आ गई। इसको ठीक करने के लिए देर शाम तक मशक्कत चलती रही पर सफलता नहीं मिली। बाद में ज्यादातर यात्रियों को दूसरे विमानों से दिल्ली भेजा गया। जबकि 12 यात्रियों को शहर के होटलों में ठहराया गया। लंबे इंतजार के चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट पर आए दिन लापरवाही का खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का विमान एआई 433 गुरुवार को गया एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद दोपहर में वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा। जब यात्री विमान से उतर गए तो खाना लोड करने के लिए एप्रन पहुंचे कैटरिंग वाहन ने अचानक विमान को टक्कर मार दिया।
टकराने के बाद विमान के गेट में खराबी आ गयी। इसके बाद वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए सभी यात्रियों को मुख्य टर्मिनल भवन में बैठाया गया। टेक्निकल टीम रात तक गेट को ठीक करने को लेकर जूझती रही पर खराबी दूर नहीं हो सकी। खराबी ठीक नहीं होने पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया। 12 यात्रियों को छोड़कर सभी को दूसरे विमानों से दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को विमान का पार्ट मंगाकर खराब हुए पार्ट को बदला जाएगा या किसी दूसरे विमान से यात्रियों को दिल्ली भेजा जाएगा। एयर इंडिया के स्थानीय प्रबंधक आतिफ इदरीश ने बताया कि गेट में खाना लाने वाले वाहन से धक्का लग गया। गेट ठीक न होने पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया। एयर इंडिया के विमान एआई 405 तथा एआई 428 से भेजा गया।

Trending Videos
विमान के 24 घंटे आवागमन को लेकर शुरू हुई तैयारी
बाबतपुर एयरपोर्ट
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार से 24 घंटे विमानों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही एयरलाइंस कंपनियों ने इसकी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है।
गुरुवार को शाम पांच से छह बजे तक एयरपोर्ट के कांफ्रेंस हाल में एक बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सीआईएसएफ, एयरलाइंस, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व में भी एयरपोर्ट व एयरलाइंस के अधिकारियों की एक बैठक हुई थी जिसमें विमानों के 24 घंटे हैंडलिंग के साथ-साथ आवागमन प्रारंभ किये जाने को लेकर मंथन हुआ।