{"_id":"583c95894f1c1b0f1ede5b76","slug":"cask-sunk-on-the-bridge-approach-road-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल के एप्रोच मार्ग पर धंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल के एप्रोच मार्ग पर धंस रहे वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Tue, 29 Nov 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
पीपा पुल के एप्रोच मार्ग पर धंस रहे वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामनेघाट में रामनगर जाने वाले पीपा पुल की हालत खराब है। आधी अधूरी तैयारियों के साथ पीडब्ल्यूडी ने किसी तरह से केवल चालू भर किया है लेकिन अभी आवागमन की सुविधाओं से लैस नहीं किया है। एप्रोच मार्ग पर बालू की भरमार है। लोहे की प्लेट नहीं बिछाने के चलते आए दिन गाडि़यां फंस रही हैं। बावजूद इसके विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सामनेघाट के पंचम सरदार ने बताया कि हर बार पीडब्ल्यूडी वाले इसी तरह से पीपा पुल का निर्माण कराते हैं। इन पीपों को कभी बदला नहीं गया है। एक दो बार इस पर हादसा भी हो चुका है। रामनगर के बलिराम यादव ने कहा कि जानबूझकर निर्माण कार्य में देरी करते हैं ताकि आम जनता को घूमकर जाना पड़े और हाइवे से जाने पर टोल टैक्स देना पड़े।
एप्रोच मार्ग से बालू हटाने का काम भी बहुत धीमी गति से चल रहा है। यदि व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो किसी दिस कोई हादसा हो सकता है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एके सिंह भदौरिया ने कहा कि बाइक और साइकल के लिए चालू कर दिया गया है। प्लेट बिछाने का काम शुरू करा दिया है। दो दिनों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।