फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cash van guard shoot by punks boys dare to beat them in bhadohi

भदोही : कैश वैन लूटने आए बदमाशों ने गार्ड को मारी गोली, 20 लाख लूट कर फरार

Mon, 05 Aug 2019 05:04 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 05 Aug 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Cash van guard shoot by punks boys dare to beat them in bhadohi
कैश वैन में तैनात घायल गार्ड और वैन की फायरिंग वाली जगह। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही में दिन-दहाड़े कैश वैन से लूट होने का मामला सामने आया है। दो बाइक पर सवार बदमाशों ने गोरीबारी कर 20 लाख रुपये की लूट का आंजाम दिया। बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


भदोही के शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस गंगापुर गांव में सोमवार को दोपहर लगभग 12.45 बजे कैश वैन लेकर एटीएम में डिलीवरी देने जा रही थी। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर सरपतहां मुख्यालय मार्ग के एक कार्पेट कंपनी में कैश देने रुकी। इसी दौरान दो बाइक सवार चार बदमाश असलहों से लैस होकर पहुंच गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


कैश वैन में बैठा गार्ड जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। जिससे गार्ड घायल होकर गिर पड़ा। उसी दौरान बदमाश कैश वैन से 20 लाख रुपये लूट कर भाग गए। कैश वैन में चालक गार्ड सहित कुल तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर क्रिकेट खेल रहे गांव के कुछ युवकों ने दूर से ही बदमाशों को ललकारा और बैट लेकर खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन लूट होने से नहीं बचा सके।

Cash van guard shoot by punks boys dare to beat them in bhadohi

बदमाशों की गोली से घायल भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी शिवशंकर सिंह (58 वर्ष) का इलाज महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश एस सहित क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान भदोही कोतवाली में डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव पहुंच गए हैं। जिसके बाद जिले भर में अलर्ट घोषित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed