फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cases of land dispute came more on police station day

थाना दिवस पर जमीन विवाद के मामले ज्यादा आए

Sun, 25 Jul 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cases of land dispute came more on police station day
वाराणसी। थाना दिवस पर शनिवार को कमिश्नरेट से लेकर देहात तक के थानों पर समस्या सुनी गई। इस दौरान जमीन संबंधी विवाद की शिकायतें ज्यादा आईं। कुछ शिकायतों का निस्तारण कराया गया, जबकि मामले संबंधित विभाग को सौंपे गए। कुछ मामलों में पुलिस टीम को मौके पर भेजकर भी वास्तु स्थिति भी दिखवाया गया।
विज्ञापन

कैंट थाना पर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि रजिस्टर में फरियादियों का फीडबैक भी दर्ज किया जाए। उधर, एडीजी जोन ब्रजभूषण ने लोहता थाने में समस्याएं सुनीं। इस दौरान एडीजी जोन ने कहा कि थानों पर आने वाले सभी का नाम, पता, मोबाइल नंबर और कारण जरूर दर्ज किया जाए। शिवपुर थाने में अपर पुलिस आयुक्त सुरक्षा व्यवस्था अनिल कुमार सिंह और अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध अखिलेश मीणा ने दशाश्वमेध थाने का निरीक्षण किया। डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने मंडुवाडीह थाने का जायजा लिया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कमिश्नरेट के थानों में कुल 41 प्रार्थना पत्रों में छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं तीन प्रकरणों में अभियोग भी पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

उधर, उपजिलाधिकारी राजातालाब सिद्धार्थ यादव ने थाना परिसर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 13 प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। सभी राजस्व संबंधी मामले बताए गए। फूलपुर थाना में पिंडरा सीओ अभिषेक पांडेय व नायब तहसीलदार साक्षी राय ने समस्याएं सुनीं। थाना दिवस पर 17 मामले में 10 मामले राजस्व व सात मामले पुलिस से संबंधित रहे। एक मामले का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
डीएम व एसपी देहात ने सुनीं फरियाद
रोहनिया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमित कुमार वर्मा ने रोहनिया थाने में समस्याएं सुनीं। यहां 12 शिकायती पत्रों में मात्र एक का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा कि थाने पर सभी फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed