फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case will be registered agianst gaushala managment committee

गोशाला प्रबंध समिति पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश, यह है आरोप

Wed, 21 Feb 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 21 Feb 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
case will be registered agianst gaushala managment committee
court
वाराणसी के सेवापुरी स्थित गोशाला प्रबंध समिति पर मुकदमा दर्ज होगा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने मंगलवार को जंसा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। गोशाला पर पुलिस अभिरक्षा के तहत सौंपे गए गोवंशों के तस्करी का आरोप है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कोर्ट में 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया था कि वाराणसी व चंदौली जिले की पुलिस ने गो तस्करी के तहत पकड़े गए हजारों गोवंशों को सेवापुरी स्थित काशी जीवदया विस्तारिणी गोशाला एवं पशुशाला को अभिरक्षा में दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि गोशाला प्रबंध समिति के लोग वर्ष 2001 से लेकर 2014 तक पुलिस द्वारा गोशाला को अभिरक्षा में दिए गए हजारों गोवंशों की तस्करी वध के लिए कसाइयों को कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दिनेश नारायण सिंह के दलीलों को सुनने के बाद काशी जीवदया विस्तारिणी गोशाला एवं पशुशाला वाराणसी के खिलाफ जंसा पुलिस को समुचित धारा में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।


काशी जीवदया विस्तारिणी गोशाला एवं पशुशाला वाराणसी की कई शाखाएं संचालित हो रही हैं। जिसमे रामेश्वर, वृन्दावन, मधुबन, पचोशिवाला, गोकुल, सारंग, बावन बीघा में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed