फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case registered in cheating fraud of nine lakh rupees in name of getting clerk job in BHU varanasi

मुकदमा दर्ज: बीएचयू में क्लर्क की नौकरी के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी, पुराने परिचित ने ही वसूले पैसे

Sat, 26 Jun 2021 02:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Jun 2021 02:06 PM IST
सार

बीएचयू में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से उसके ही  पुराने परिचित ने जालसाजी कर नौ लाख रुपये वसूल लिए। भुक्तभोगी को न नौकरी और न ही पैसा मिला। युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Case registered in cheating fraud of nine lakh rupees in name of getting  clerk  job in BHU varanasi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व विधि छात्र कृष्णमोहन पांडेय से बीएचयू में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी और पैसा नहीं मिलने के बाद भुक्तभोगी ने लंका थाने में तहरीर देकर अभिषेक श्रीवास्तव और उसके पिता अजय श्रीवास्तव के खिलाफ आईपीसी 406,506 में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


मऊ के सेहबरपुर रतनपुरा हलधरपुर के रहने वाले कृष्ण मोहन पांडेय बीएचयू से विधि की पढ़ाई करने के बाद लंका इलाके में किराए पर कमरा लेकर तैयारी करता है। कृष्ण मोहन का आरोप है कि एक दिन विश्वनाथ मंदिर के पास पुराने परिचित अभिषेक श्रीवास्तव मिला। बातचीत के दौरान अभिषेक ने बीएचयू में क्लर्क की नौकरी दिलाने की बात की।
विज्ञापन


उसने कहा कि मेरे पिता की बीएचयू के रजिस्ट्रार से अच्छी बनती है। इस दौरान उसने फोनकर पांच लाख रुपये और सारे कागजात मांगे।  इसके बाद कृष्णमोहन ने एक लाख 35 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी साढ़े सात लाख रुपये लेकर अभिषेक ने सी 302 अंसल नील पदम् कुंज गाजियाबाद लेकर बुलाया। वहां पहुंचने पर सारा पैसा अपने पिता अजय को दिलवाया और बोला कि जल्द नौकरी मिल जाएगी। कुछ दिन बीतने के बाद अभिषेक फोन नहीं उठाने लगा। अगर फोन उठाता भी तो पैसा नहीं देने की धमकी देता। भुक्तभोगी को न नौकरी और न ही पैसा मिला। हार कर उसने  लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed