{"_id":"5bb9df95867a556850256e91","slug":"case-registered-against-bank-of-india-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये लगा है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये लगा है आरोप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के डब्ल्यू एच स्मिथ मेमोरियरल स्कूल के प्रबंधक प्रदीप कुमार डे की तहरीर पर सिगरा थाने में सिगरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी और छल का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला प्रदीप के चेक के माध्यम से उनके बैंक खाते से चार लाख सत्तासी हजार रुपये के भुगतान से जुड़ा है।
शिकायतकर्ता प्रदीप ने पुलिस को बताया कि बीते 24 सितंबर को उन्होंने 3467 रुपये का एक चेक कोलकाता की एक फर्म को कमच्छा स्थित डाकघर से स्पीड पोस्ट किया था। मगर, उनके खाते से 3467 रुपये की बजाय चार लाख सत्तासी हजार रुपया कोलकाता की फर्म के खाते में भुगतान हो गया।
प्रदीप ने बताया कि कोलकाता की फर्म से जब उन्होंने संपर्क किया तो पता लगा कि स्पीड पोस्ट किया गया चेक उन्हें मिला ही नहीं है। जब हर तरह से तस्दीक हो गई कि चेक कोलकाता की फर्म को नहीं मिला है तो उन्होंने सिगरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बावजूद बैंक मैनेजर ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।