फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Case on four including SDO and JE in negligence

शटडाउन के बाद भी चालू कर दी बिजली की सप्लाई: पोल पर चढ़े शख्स की मौत, लापरवाही में एसडीओ-जेई सहित चार पर केस

Wed, 05 Oct 2022 12:58 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 12:58 PM IST
सार

वाराणसी में विद्युत उपकेंद्र चंवरी के विद्युत कर्मियों पर आरोप है कि शटडाउन देने के बाद भी विद्युत सप्लाई को चालू कर दिया गया था, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Case on four including SDO and JE in negligence
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

वाराणसी में विद्युत उपकेंद्र चंवरी के एसडीओ मनीष कुमार सिंह व जेई समेत चार विद्युत कर्मियों के विरुद्ध मंगलवार की शाम को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। विद्युत कर्मियों पर आरोप है कि शटडाउन देने के बाद भी विद्युत सप्लाई को चालू कर दिया गया था, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, खेवसीपुर गांव निवासी हीरावती देवी ने बताया कि उनके पति ओम प्रकाश मिश्रा ने चंवरी पॉवर हाउस पर फोन करके शट डाउन लेकर मरहीं गांव में विद्युत पोल पर चढ़कर हाईटेंशन का जंपर जोड़ रहे थे तभी विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। विद्युत सप्लाई चालू करने में लापरवाही का आरोप संबंधित एसडीओ मनीष कुमार सिंह, जेई अजय कुमार, लाइनमैन रमेश कुमार मौर्य तथा एसएसओ अरविंद कुमार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed