{"_id":"614a0187be345549cb192178","slug":"case-of-krishna-death-in-jaunpur-police-custody-cbi-investigation-started-on-order-of-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: कृष्णा की पुलिस हिरासत में मौत की सीबीआई जांच शुरू, अधिकारी ने की पूछताछ, कागजी कार्रवाई भी निपटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: कृष्णा की पुलिस हिरासत में मौत की सीबीआई जांच शुरू, अधिकारी ने की पूछताछ, कागजी कार्रवाई भी निपटाई
Tue, 21 Sep 2021 09:30 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: हरि User
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:30 PM IST
सार
बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ पुजारी (25) की 11 फरवरी की रात थाने में पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : social media
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले के बक्शा थाने में पुलिस हिरासत में पिटाई से हुई कृष्णा यादव की मौत की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी। मंगलवार को सीबीआई के एक अधिकारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कागजी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ पुजारी (25) की 11 फरवरी की रात थाने में पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसी कड़ी में मंगलवार अपराह्न सीबीआई के अधिकारी रत्नेश मिश्र तीन बजे बक्शा थाने के सिपाही के साथ कृष्णा के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। भाई अजय यादव व मां सरस्वती देवी को सांत्वना दी कि मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वे लगभग आधे घंटे तक परिजनों के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने कागजी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
इस संबंध थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह बताया कि सीबीआई के एक अधिकारी आए थे। थाने से एक सिपाही के साथ वह चकमिर्जापुर गांव गए थे। जहां सिपाही को हटाने के बाद कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि सीबीआई को सारे पेपर सौंपे जा चुके हैं।
विज्ञापन