फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of fraud of Rs 70 lakh against four including MD of Gurgaon company

Varanasi News: गुड़गांव की कंपनी के एमडी समेत चार पर 70 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा

Mon, 04 Dec 2023 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud of Rs 70 lakh against four including MD of Gurgaon company
हरियाणा गुड़गांव की कंपनी डिलिवरी लिमिटेड के एमडी समेत चार के खिलाफ चितईपुर थाने में 70 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश पर चितईपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

चितईपुर थाना क्षेत्र के विवेकानंद पूरम काॅलोनी निवासी आलोक कुमार मिश्रा के अनुसार उनका सोलर पैनल, इनवर्टर का कारोबार है। ऑनलाइन भी माल कंपनियों को देते हैं। हरियाणाा के गुड़गांव की कंपनी डिलेवरी लिमिटेड से सौदा तय हुआ। मगर, यह कंपनी ग्राहकों तक माल न पहुंचाकर सामानों की चोरी करती रही। तकरीबन 17 लाख रुपये का माल डकार गई। इसकी शिकायत लगातार कंपनी के एमडी समेत अन्य से होती रही। लेकिन इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 53 लाख रुपये का माल क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस तरह कुल 70 लाख रुपये हड़प लिए गए। एक मई 2023 को इसकी शिकायत की गई तो सभी ने पूंजी भूल जाने की धमकी दी। आरोपियों में कंपनी का एमडी साहिल बरूआ, संदीप बरासिया, कपिल भारती और अज्ञात डिलिवरी कर्मचारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed