फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of fake intern in BHU hospital reached PMO and Health Minister

Varanasi: बीएचयू अस्पताल में फर्जी इंटर्न का मामला PMO और स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचा, कार्रवाई की मांग

Mon, 23 Jan 2023 09:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Jan 2023 09:49 AM IST
सार

फर्जी इंटर्न ने एमसीएच विंग में भी ड्यूटी की है, जहां कि गंभीर मरीज आते हैं। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। छानबीन में और सच सामने आएगा।  

विज्ञापन
Case of fake intern in BHU hospital reached PMO and Health Minister
सर सुंदरलाल अस्पताल , बीएचयू - फोटो : फाइल

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में डॉक्टरों (एमबीबीएस इंटर्न) द्वारा अपनी जगह फर्जी इंटर्न से ड्यूटी कराने का मामला अब पीएमओ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच गया है। बीएचयू के शोध छात्रों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जांच चलने तक चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य जिम्मेदारों को कार्य से विरत रखा जाए। इन लोगों के पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो सकती है। 

विज्ञापन


शोध छात्र पतंजलि पांडेय, अधोक्षज पांडेय ने पीएमओ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व कुलपति को भेजे ई मेल में लिखा कि बीएचयू में पूर्वांचल के साथ ही बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश तक के मरीज आते हैं। जिस तरह से अस्पताल की इमरजेंसी, एमसीएच विंग, ट्रामा सेंटर में एमबीबीएस इंटर्न ने अपनी जगह फर्जी इंटर्न से ड्यूटी कराई, वह ठीक नहीं है।
विज्ञापन


यह मरीजों के जान से सीधे खिलवाड़ करने जैसा है। एमबीबीएस की पढ़ाई व इलाज सामान्य लोगों के समझ से बाहर है। जिन लोगों को एमबीबीएस के बारे में कुछ पता ही नहीं, उनसे ड्यूटी कराना गंभीर अपराध है। इतना बड़ा मामला सामने आया, फिर भी अस्पताल प्रशासन मौन है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे से सभी हैरान: 12वीं पास कर रही थी BHU अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का इलाज, पकड़े गए तीन फर्जी इंटर्न

मेडिकल अफसर से विभागाध्यक्ष तक किसी को भनक नहीं

बीएचयू अस्पताल में किस इंटर्न की ड्यूटी कहां होगी, उसकी सूची नियमानुसार आईएमएस निदेशक कार्यालय से विभागों में भेज दी जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि चार लोगों की जगह दूसरे लोगों ने ड्यूटी कर ली और उनके हस्ताक्षर भी बना दिए। लेकिन, इसकी जानकारी मेडिकल अफसर और संबंधित विभागाध्यक्ष को भी नहीं हो पाई। फर्जी इंटर्न की ड्यूटी प्रमाणित कर एमएस ऑफिस भी भेज दी गई।

सामने आ सकते हैं कई और नाम

Case of fake intern in BHU hospital reached PMO and Health Minister
पकड़े गए फर्जी इंटर्न - फोटो : अमर उजाला
एमबीबीएस इंटर्न की जगह ड्यूटी करने के मामले में अभी तीन लोग पकड़े गए और उन पर मुकदमा भी दर्ज हो गया। लेकिन, जिस तरह मामले की परत खुलरही है, उससे लग रहा है कि अभी कुछ और लोगों के नाम सामने आएंगे। इधर, पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। 

कुलपति की पहल पर आगे बढ़ी कार्रवाई

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन को फर्जीवाड़े की जानकारी मिली तो कड़ा रुख अपनाया। कुलपति ने जिम्मेदारों को तुरंत मामले में ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। कुलपति की पहल पर ही तहरीर लिखी गई और फिर मामले में लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। अब जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed